
गुजरात फॉर्मूला अपनाएगी कांग्रेस, पार्टी को जिताने पत्र लिखेगी भाजपा
भोपाल. प्रदेश में सत्ता वापसी की बाट जोह रही कांग्रेस ने टिकट वितरण के बाद मुश्किल बढ़ाने वाले बागियों से निपटने गुजरात फॉर्मूले पर काम शुरू किया है। वहां फार्मूले के सफल परिणाम सामने आए थे। अब इसे प्रदेश में आजमाने पर विचार कर रही है। उधर, भाजपा भी दावेदारों को पत्र लिखने जा रही है। इसमें गुजारिश होगी कि उम्मीदवार कोई भी हो वे पार्टी का साथ दें।
ये है गुजरात फॉर्मूला
गुजरात में टिकट वितरण के दौरान जिस नेता का टिकट काटा गया था, उससे दूसरे उम्मीदवार का नाम पूछा गया था, ताकि किसी और को टिकट दिया जाए, जिससे वह बागी होने के बजाय कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने का काम करे। प्रदेश में सर्वे के आधार पर जिन विधायकों या दावेदारों के टिकट काटे जाएंगे, उनको विश्वास में लिया जाएगा। कोशिश होगी कि जहां दिग्गज नेताओं की दावेदारी है, वहां सबकी सहमति से नाम घोषित किया जाए।
प्रदेश में एक, जिलों में बंटी कांग्रेस
प्र देश में भले ही कमलनाथ के कमान संभालते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव में एकता का दावा किया जा रहा हो, लेकिन जिलों में हालात इससे अलग हैं। वहां पार्टी नेता गुटों में बंटे हुए हैं। दिग्विजय सिंह की समन्वय यात्रा का बड़ा मकसद इन गुटों को एक करना भी है। सभी को आकाओं से टिकट की उम्मीद है।
भाजपा लिखेगी दावेदारों को चिठ्ठी
बा गियों की चुनौती से भाजपा को भी चिंता है, भाजपा कार्यालय में रोजाना 50 से ज्यादा बायोडाटा आ रहे हैं, जो अपनी विधानसभा सीट पर जीत का दावा कर रहे हैं। इस बार विवाद को टालने चुनाव कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति संयोजक विजेंद्र सिंह सिसोदिया दावेदारों को पत्र लिख रहे हैं। इसमें अपील है कि टिकट न मिलने पर भी भाजपा के लिए काम करें।
टिकट सर्वे के मुताबिक ही दिया जाएगा। यानी जीत और लोकप्रियता के आधार पर उम्मीदवारी का फैसला होगा। पार्टी यह भी तय करेगी कि टिकट वितरण के बाद सारी कांग्रेस एकजुट रहकर भाजपा को हराने के लिए काम करे।
-कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
जो लोग टिकट का दावा पेश करने भाजपा कार्यालय आ रहे हैं उनको पत्र भेजा जाएगा कि उनके नाम पर विचार किया जाएगा, लेकिन किसी और को टिकट मिल जाए तो भी वे पार्टी को जिताने का काम करें।
-विजेंद्र सिंह सिसोदिया, संयोजक, चुनाव कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति, भाजपा
Published on:
29 Jul 2018 07:02 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
