सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को अपनी टीम में कुछ नए खिलाड़ी शामिल किए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा बलवंत सिंह रामू वालिया का है। खास बात यह है कि यूपी मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाले बलवंत सिंह रामू वालिया का संबंध पंजाब से है। वे यूपी में न तो विधायक हैं और न ही एमएलसी। वे अकाली दल के नेता रहे हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं, जब वे केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री में थे तो वालिया भी कैबिनेट मंत्री थे।