अपनी दमदार इमेज व सरल व्यवहार के दम पर मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने राजनीति में अपने लिए जगह बनाई है। अपर्णा यादव सामाजिक कार्यक्रमों में काफी सक्रिय रहती हैं और बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। अपर्णा यादव ने राजनीति में अपना प्रभाव बनाया है इनके एजुकेशन की बात करें तो अपर्णा ने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंध में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजनीति पूरे देश को प्रभावित करती है देश के बड़े नेता यूपी से चुनाव लड़ते हैं। फिर चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या फिर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी। नरेंद्र मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो वहीं कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ती हैं। राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम बड़े राजनेताओं की पहली पसंद यूपी है। कहते हैं कि केंद्र का रास्ता यूपी से होकर जाता है। यूपी में जहां बड़े पुरुष राजनेता हैं तो यहां की महिलाएं भी पीछे नहीं है। यूपी में तमाम ऐसी प्रभावशाली राजनेता महिलाएं हैं जो काफी शक्तिशाली हैं और जनता के बीच में काफी लोकप्रिय।
डिंपल यादव
आज हम आप को यूपी की ताकतवर व लोकप्रिय महिला राजनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकतवर व लोकप्रिय राजनेता महिलाओं में सबसे पहला नाम समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का आता है। डिंपल यादव कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद रही है। समाजवादी पार्टी में इनकी खूब चलती है और इन्हे उत्तर प्रदेश की ताकतवर राजनेता महिला के तौर पर जाना जाता है। डिंपल यादव को जनता उनकी सादगी व सरल व्यवहार के लिए भी पसंद करती है। डिंपल यादव की एजुकेशन की बात करें तो इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई की है और यह अखिलेश यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिस्सा ले रही हैं।
स्वाति सिंह
भाजपा सरकार में मंत्री स्वाति सिंह ने कम समय में उत्तर प्रदेश में अपनी बड़ी पहचान बनाई है। भाजपा सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद से स्वाति सिंह जनता के बीच में काफी सक्रिय हैं। राजनीति में दिलचस्पी न रखने वाली स्वाति सिंह ने परिवार पर हमले का विरोध करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती को चुनौती दी थी। जिसके बाद भाजपा ने इन्हें उम्मीदवार बनाया और जनता ने स्वाति सिंह पर विश्वास जताया। पहली बार विधानसभा चुनाव जीचने के बाद ही स्वाति सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनी। स्वाति सिंह को जनता की आवाज उठाने वाली व मजबूती से अपना पक्ष रखने वाली महिला राजनेता के तौर पर जाना जाता है स्वाति सिंह महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।
अदिति सिंह
इन दिनों कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई अदिति सिंह का नाम काफी चर्चा में हैं। आज के समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति में खास पहचान बनाने वाली आदित्य सिंह को एक बोल्ड और ताकतवर महिला राजनेता के तौर पर जाना जाता है। अदिति के पिता अखिलेश सिंह उत्तरप्रदेश के ताकतवर राजनेताओं में से एक थे सिंह के निधन के बाद अदिति सिंह अपने पिता की विरासत संभाल रही हैं। बीते दिनों ये कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में भूमिका बना रही प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा था। अदिति की शिक्षा की बात करें तो इन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है आदित्य सिंह ग्रेजुएट है।
अनुप्रिया पटेल
अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। इनके प्रभाव के चलते ही बीते दिनों भाजपा सरकार ने इन्हें केंद्र में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री बनाया है। आगामी विधानसभा चुनाव में अनुप्रिया पटेल भाजपा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। अनुप्रिया पटेल स्व. नेता सोनेलाल पटेल की बेटी हैं और यह अपने पिता की विरासत संभाल रही है। हालांकिं इनके लिए ये इतना आसान नहीं था क्योंकि परिवार में विवाद है। इसके बावजूद भी अनुप्रिया पटेल ने अपनी राजनीति में खास जगह बनाई है एजुकेशन की बात करें तो कानपुर के सीएसजेएम विश्वविद्यालय से एमबीए किया है।
अपर्णा यादव
अपनी दमदार इमेज व सरल व्यवहार के दम पर मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने राजनीति में अपने लिए जगह बनाई है। अपर्णा यादव सामाजिक कार्यक्रमों में काफी सक्रिय रहती हैं और बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। अपर्णा यादव ने राजनीति में अपना प्रभाव बनाया है इनके एजुकेशन की बात करें तो अपर्णा ने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंध में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।