7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good news: UP की महिलाओं के लिए योगी सरकार का Holi Gift , निशुल्क मिलेगा गैस सिलेंडर

Prime Minister Ujjwala Yojana Holi Gift : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में होली पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा दूसरा मुफ्त रिफिल सिलेंडर.

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Mar 09, 2024

Free Gas Cylinders

Free Gas Cylinders

योगी सरकार प्रदेश की महिलाओं को होली का तोहफा देते हुए त्योहार पर निशुल्क गैस सिलेंडर प्रदान करने जा रही है। सरकार के इस प्रयास से रंगों का यह पर्व पर प्रदेश की गरीब महिलाओं और उनके परिवार वालों के लिए खास बन जाएगा। इससे प्रदेश के 1.75 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे पहले योगी सरकार ने दीपावली पर भी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा दिया था।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री की सौगात : 1,040 गरीबों को मिलेगा उनके सपनों का घर

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल में 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का निर्णय किया था। इसी क्रम में पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 1.75 करोड़ लाभार्थियों को 2 निःशुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण कराए जाने के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया है।


योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत दीपावली पर्व के लिए लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में एक नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक तक कुल 80.30 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई। द्वितीय चरण में अब होली पर्व के अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 01 जनवरी 2024 से अब तक लगभग 50.87 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की जा चुकी है।

यह भी पढ़े : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए नि:शुल्क करें पंजीयन, जाने कैसे

इस प्रकार योजना के अंतर्गत अब तक कुल 131.17 लाख (1.31 करोड़ से ज्यादा) सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 नवंबर 2023 को योजना का शुभारंभ करते हुए एक साथ लाखों उज्जवला लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि का अन्तरण किया था।