19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोचते रह गये अखिलेश यादव और शिवपाल ने कर लिया गठबंधन, इन 40 दलों संग मिलकर लड़ेंगे 2019 का चुनाव

शिवपाल यादव की नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने यूपी में 40 दलों से गठबंधन कर लिया है...
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Nov 13, 2018

pragatisheel samajwadi party lohia

सोचते रह गये अखिलेश यादव और शिवपाल ने कर लिया गठबंधन, इन 40 दलों संग मिलकर लड़ेंगे 2019 का चुनाव

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लंम्बे समय से गठबंधन की बात कर रहे हैं, लेकिन शिवपाल यादव की नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने यूपी में 40 दलों से गठबंधन कर लिया है। ये सभी दल शिवपाल यादव की पार्टी संग मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

सोमवार को राजधानी लखनऊ में स्थित प्रगितशील समाजवादी पार्टी लोहिया के दफ्तर में एक मीटिंग हुई, जिसमें गठबंधन में शामिल सभी दलों के पदाधिकारियों ने शिवपाल यादव से मुलाकात की। दारुलशफा के कॉमन हॉल में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय ने प्रेसवार्ता करते हुए 40 दलों के गठबंधन का एलान किया। गोपाल राय ने बताया कि लोकसभा चुनाव में सभी दल मिलकर जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के फॉर्मूले पर लड़ेंगे।

तैयारियों में जुटे शिवपाल यादव
समाजवादी पार्टी से अलग होते ही शिवपाल यादव पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। वह खुद जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका दावा है कि लोकसभा चुनाव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया लोगों के सामने एक नया विकल्प है। शिवपाल यादव अपनी पार्टी में दूसरे दलों के असंतुष्ट नेताओं को शामिल कर रहे हैं। खासकर सपा के असंतुष्ट बड़ी संख्या में प्रसपा लोहिया का दामन थाम रहे हैं।