एक मिस कॉल और बन जाते हैं बीजेपी के सदस्य
भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने के इच्छुक व्यक्तियों को टोल फ्री नम्बर (18002661001) पर मिस कॉल करनी होती है। मतदाता सदस्यता अभियान के बनी कमेटी के सदस्य भाजपा समर्थक से टोल फ्री नम्बर पर मिस कॉल करवाते हैं, जिसके बाद पार्टी के आईवीआरएस सिस्टम वाले कॉल सेन्टर से उनके पास कॉल आती है। यह लोग मिस कॉल करने वाले से उसका नाम, पता, उम्र और वर्ग पूछते हैं। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी का नया सदस्य बन जाता है।