18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 जुलाई को है Chandra Grahan 2019, सूतक काल में बरतें ये सावधानियां

- 16 और 17 जुलाई को चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2019) लगेगा- 16 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे ग्रहण का सूतककाल शुरू होगा- 17 जुलाई को 149 साल बाद गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2019) पर चन्द्रग्रहण का साया रहेगा- श्रद्धालु डेढ़ बजे से पूर्व ही गुरु की पूजा-अर्चना कर पाएंगे

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Jul 12, 2019

Chandra Grahan 2019

16 तारीख को Chandra Grahan 2019, सूतक काल में बरतें ये सावधानियां

लखनऊ. इस वर्ष 16 और 17 जुलाई को चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2019) लगेगा। वहीं 16 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे ग्रहण का सूतककाल शुरू होगा। उसके बाद अगले दिन 17 जुलाई को 149 साल बाद गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2019) पर चन्द्रग्रहण का साया रहेगा। श्रद्धालु डेढ़ बजे से पूर्व ही गुरु की पूजा-अर्चना कर पाएंगे। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार 149 साल पहले यानि 12 और 13 जुलाई, 1870 को ऐसा हुआ था जब गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ पड़े थे। उस समय चंद्रमा शनि, राहु और केतु (Shani, Rahu, Ketu) के साथ धनु राशि में था। साथ ही सूर्य और राहु एक साथ मिथुन राशि में प्रवेश कर गए थे। इस बार भी 2019 में यह चंद्र ग्रहण आषाढ़ मास (Ashadh Mas) की पूर्णिमा (Purnima) यानि गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2019) के दिन लगने जा रहा है। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2019) के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। भारत के अलावा एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें - 16 जुलाई को पड़ने वाला है चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें सावधान, बर्तें ये सावधानियां, इस बार होगा बड़ा बदलाव

ये है शुभ मुहुर्त

लखनऊ के रहने वाले आचार्य अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार 16 जुलाई की रात 1:31 बजे से ग्रहण आरंभ होगा। जिसका मोक्ष 17 जुलाई की सुबह 4:31 बजे होगा। यानि इस चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2019) की पूरी अवधि कुल 3 घंटे की होगी। बताया कि 16-17 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2019) उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और धनु राशि में लगेगा। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2019) का सूतक ग्रहण (Sutak Grahan) शुरू होने से नौ घंटे पहले लग जाता है। वहीं सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले लग जाता है। इस चंद्र ग्रहण का सूतक 16 जुलाई को दोपहर 1:31 बजे से शुरू हो जाएगा, जबकि इसकी समाप्ति 17 जुलाई की सुबह 4:31 मिनट पर होगी। सूतक काल में मंदिरों के पट बंद होने के साथ ही सिर्फ भगवान की भक्ति ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें - द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम में 12 परिवारों द्वारा होगा रुद्राभिषेक

ये रहेगी ग्रहों की स्थिति

इस चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2019) के समय राहु और शनि चंद्रमा के साथ धनु राशि में स्थित रहेंगे। ग्रहों की ऐसी स्थिति होने के कारण ग्रहण का प्रभाव और भी अधिक नजर आएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि राहु और शुक्र सूर्य के साथ रहेंगे। साथ ही चार विपरीत ग्रह शुक्र, शनि, राहु और केतु के घेरे में सूर्य रहेगा। इस स्थिति में मंगल नीच का हो जाएगा। ग्रहण के समय ग्रहों की ये स्थिति तनाव बढ़ाने वाला साबित होगा। ऐसे में प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका रहेगी।

यह भी पढ़ें - बुद्धवार से शुरू सावन का महीना,सावन के पहले गुरूवार को क्या बन रहे हैं योग, जाने इस महायोग को

किस राशि पर क्या होगा असर

- मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर चन्द्रग्रहण का अच्छा असर पड़ेगा।
- मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि पर ठीक प्रभाव नहीं रहेगा।
- वृषभ, कर्क, धनु और कन्या पर चन्द्रग्रहण का प्रभाव मिश्रित रहेगा।

यह भी पढ़ें - देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु सोने जा रहे हैं,जाने इसके महत्व और मंत्र को जिससे बदल सकती हैं क़िस्मत

इस दिन ये उपाय करने से मिलेगा लाभ

- ग्रहण के दौरान अन्न जल ग्रहण नहीं करना चाहिेए।
- चंद्र ग्रहण के दौरान स्नान नहीं करना चाहिए। यह खत्म होने के बाद या इससे पहले स्नान कर लें।
- ग्रहण को कभी भी खुली आंख से नहीं देखना चाहिए। इसका आंखों पर बुरा असर पड़ता है।
- ग्रहण के समय मंत्रो का जाप किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - सावन के महायोग में शिव के साथ लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें जाने मन्त्र और साथ ही शुक्रवार दिन का हाल