30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम में 12 परिवारों द्वारा होगा रुद्राभिषेक

द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम में रुद्राभिषेक की बुकिंग शुरु
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jul 07, 2019

 Shiv Rudrabhishek

द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम में 12 परिवारों द्वारा होगा रुद्राभिषेक

लखनऊ राजधानी का एक मात्र द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम मन्दिर सदर बाजार लखनऊ में पूरे सावन माह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम के आयोजन होंगे। शिवालय सेवा एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि पूरे सावन भर रुद्राभिषेक के आयोजन होंगे।

रुद्राभिषेक की बुकिंग शुरु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई से श्रावण मास के कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे जो एक महीने तक चलेंगे। इसमें भगवान भोले नाथ का अभिषेक, रूद्राभिषेक, शिवार्चन, श्रंगार, कथा प्रवचन के कार्यक्रम प्रतिदिन होंगे। समिति के आलोक सिंघल ने बताया कि पूरे सावन महीने में भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों का एक साथ एक जगह पूजन व रूद्राभिषेक राजधानी के पं0 मंगलू पाधा जी व अन्य विद्वान आचार्यो द्वारा कराया जायेगा।

सावन के पहले दिन 12 परिवारों द्वारा रुद्राभिषेक होगा। एक ज्योर्तिलिंग पर रुद्राभिषेक होगा बाकी ज्योर्तिलिंग पर पूजन होगा। समिति के अंकूर अग्रवाल और रितेश अग्रवाल ने बताया कि 175 साल पुराने इस शिव मन्दिर में सावन में जो भक्त 30 दिन रुद्राभिषेक कराता है तो उसकी सभी मनोकामनाये पूरी होती है।

राजू वैश्य, अशोक वैश्य ने बताया कि रुद्राभिषेक प्रतिदिन सुबह 6ः30 से 10 बजे तक होगा। सावन के सभी सोमवार को मन्दिर आने वाले भक्तों को विठूर का गंगाजल निशुल्क दिया जायेगा। पूर्णाहुति हवन 16 अगस्त को होगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग