
सावन के महायोग में शिव के साथ लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें जाने मन्त्र और साथ ही शुक्रवार दिन का हाल
लखनऊ, यह सावन इस बार महायोग के साथ आ रहा हैं जिसमे व्यक्ति अपनी सोई किस्मत को जगा सकता हैं। और सुहागिनें अपने सुहाग की लम्बी उम्र की सलामती के लिए ऐसे कार्य से सावन के महीने में कर सकती हैं। जो उनकी हर कामना को पूरा करेगी।
पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि सावन के शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार जरूर करना चाहिए । हो सके तो सुहाग की चीजों का दान भी करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी खुश होती हैं और उस व्यक्ति के घर में धन और सौभाग्य की कमी नहीं होती।
न तु मां शक्यसे द्रष्टमनेनैव स्वचक्षुषा ।,
दिव्यं ददामि ते चक्षुः पश्य मे योगमैश्वरम् ॥,
परन्तु मुझको तू इन अपने प्राकृत नेत्रों द्वारा देखने में निःसंदेह समर्थ नहीं है, इसी से मैं तुझे दिव्य अर्थात अलौकिक चक्षु देता हूँ, इससे तू मेरी ईश्वरीय योग शक्ति को देख॥,8॥,
दैनिक राशिफलDaily Horoscope
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
मेष (Aries)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय के साधनों में वृद्धि के योग हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
वृष (Taurus)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने का मन करेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों से दूर रहें।
मिथुन (Gemini)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि के कार्य लगन व उत्साह से कर पाएंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे।
कर्क (Cancer)
लेन-देन के कार्य में विशेष सावधानी रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यय होगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। किसी भी बहस में भागीदारी न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में कमी हो सकती है।
सिंह( Leo )
पहले की गई मेहनत का प्रतिसाद अब मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। काफी समय से लंबित कार्य बनेंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।
कन्या (Virgo)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
तुला (Libra)
समय की अनुकूलता जबर्दस्त है। भरपूर प्रयास करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विवाद से बचें।
वृश्चिक (Scorpio)
किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से चिंता रहेगी।
धनु ( Sagittarius)
रुका हुआ पैसा प्राप्त होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जल्दबाजी न करें।
मकर ( Capricorn )
काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। किसी असहाय व्यक्ति की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। प्रमाद न करें।
कुंभ (Aquarius)
सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।
मीन (Pisces)
मेहनत अधिक होगी। चोट व दुर्घटना के योग हैं। शारीरिक हानि की आशंका है। लापरवाही न करें। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
Updated on:
12 Jul 2019, 12:57 PM IST
Published on:
12 Jul 2019, 6:00 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.