
लोकसभा चुनाव 2024
Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आज 25 मई को मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार भी अपनी भविष्यवाणियाँ जारी कर चुका है।
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में दिल्ली की सातों सीटों समेत 58 सीटों पर 889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है। मतों की गिनती सभी चरणों की 543 सीटों पर 4 जून को होगी। सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी।
ओडिशा: भाजपा को 11-12 सीटें
झारखंड: भाजपा को 10-11 सीटें
दिल्ली: भाजपा को 6-7 सीटें
पश्चिम बंगाल: भाजपा को 20-22 सीटें
उत्तर प्रदेश: भाजपा को 64-65 सीटें
हरियाणा: भाजपा को 5-6 सीटें
फलोंदी सट्टा बाजार के अनुसार, भाजपा-एनडीए को कई सीटों पर बढ़त मिल सकती है। ताजा अनुमान में बताया जा रहा है कि भाजपा को अपने दम पर 306 से 310 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एनडीए को 346 से 350 सीटें मिलने की संभावना है।
सुबह 9 बजे तक देश में 10.82% मतदान हुआ है। विभिन्न राज्यों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार है:
बिहार: 9.66%
हरियाणा: 8.31%
जम्मू और कश्मीर: 8.89%
झारखंड: 11.74%
दिल्ली: 8.94%
ओडिशा: 7.43%
उत्तर प्रदेश: 12.33%
पश्चिम बंगाल: 16.54%
फलोदी सट्टा बाजार के दावों की हकीकत मतगणना के बाद ही सामने आएगी। हालांकि, यह बाजार अपने सटीक अनुमानों के लिए जाना जाता है, फिर भी इसके अनुमान कई बार गलत भी साबित हो चुके हैं।
. बिहार में 5 बजे तक 52.24% मतदान
. हरियाणा में 5 बजे तक 55.93% मतदान
. जम्मू-कश्मीर में 5 बजे तक 51.35% मतदान
. झारखंड में 5 बजे तक 61.41% मतदान
. दिल्ली में 5 बजे तक 53.73% मतदान
. ओडिशा में 5 बजे तक 59.60% मतदान
. पश्चिम बंगाल में 5 बजे तक 77.99% मतदान
. सुल्तानपुर में 5 बजे तक 53.60 प्रतिशत मतदान.
. प्रतापगढ़ में 5 बजे तक 49.65 प्रतिशत मतदान.
. भदोही में 5 बजे तक 50.67 प्रतिशत मतदान.
. अंबेडकरनगर में 5 बजे तक 59.53 प्रतिशत मतदान.
. बस्ती में 5 बजे तक 55.03 प्रतिशत मतदान.
. मछलीशहर में 5 बजे तक 52.10 प्रतिशत मतदान.
. जौनपुर में 5 बजे तक 52.65 प्रतिशत मतदान.
. इलाहाबाद में 5 बजे तक 49.30 प्रतिशत मतदान.
. फूलपुर में 5 बजे तक 46.80 प्रतिशत मतदान.
. श्रावस्ती में 5 बजे तक 50.71 प्रतिशत मतदान.
. डुमरियागंज में 5 बजे तक 50.62 प्रतिशत मतदान.
. संतकबीरनगर में 5 बजे तक 51.11 प्रतिशत मतदान.
. लालगंज में 5 बजे तक 52.86 प्रतिशत मतदान.
. आजमगढ़ में 5 बजे तक 54.20 प्रतिशत मतदान.
Updated on:
25 May 2024 07:53 pm
Published on:
25 May 2024 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
