3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगाई का अटैक- 50 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल के दाम भी बढ़े

पांच राज्यों के चुनाव के बाद एक बार फिर महंगाई का डबल अटैक मिलने वाला है। रसोई गैस सहित पेट्रोल और डीजल तीनों महंगे हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जबकि एलपीजी गैस सिलेंडर पर 50 रुपये की बढ़त हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Price Hike in LPG Cylinder Petrol Diesel Rate Increased Latest Price

Price Hike in LPG Cylinder Petrol Diesel Rate Increased Latest Price

LPG Gas Cylinder-Petrol-Diesel Price Hike: पांच राज्यों के चुनाव के बाद एक बार फिर महंगाई का डबल अटैक मिलने वाला है। रसोई गैस सहित पेट्रोल और डीजल तीनों महंगे हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जबकि एलपीजी गैस सिलेंडर पर 50 रुपये की बढ़त हुई है। अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे आम जनता को महंगाई का दोगुना झटका लगा है। लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.5 रुपये हो गई है।

अन्य राज्यों में एलपीजी सिलेंडर के दाम

इसी तरह अन्य राज्यों में भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 949.5 रुपये हो गए हैं। पहले 899.50 रुपये थी। अगर कोलकाता की बात करें तो यहां 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 926 रुपये थी जो कि अब 976 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: मंत्री पद की शपथ लेने वालों के लिए बंगले-गाड़ियां तैयार, सभी 403 विधायकों को अलॉट हुए आवास, शपथ ग्रहण के दिन सभी मठ-मंदिरों में पूजा

यह भी पढ़ें: बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि देकर होगा ताज महोत्सव का आगाज, हस्तशिल्प कलाकारों के साथ बॉलीवुड नाइट का लगेगा तड़का

गौरतलब है कि एलपीजी के दाम में ये इजाफा अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार हुआ है। हालांकि, बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम इस दौरान बढ़े हैं लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा नहीं हुआ था। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 6 अक्टूबर, 2021 को बढ़ाए गए थे। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 275 रुपये बढ़ाए जा चुके हैं।

Story Loader