
उत्तर भारत में कोहरे का कहर
Railway News: उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने ट्रेन संचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार रात और रविवार सुबह विभिन्न रेलवे मंडलों में छाए घने कोहरे के चलते वीआईपी और सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लग गया। लखनऊ मेल, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: कुंभ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, सुरक्षा इंतजाम पुख्ता
.गोरखधाम एक्सप्रेस: 14 घंटे लेट
.चंपारण हमसफर एक्सप्रेस: 13 घंटे लेट
.परबिया एक्सप्रेस: 10 घंटे लेट
.चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस: 8 घंटे लेट
.शहीद एक्सप्रेस: 6 घंटे लेट
.नई दिल्ली-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस: 6 घंटे लेट
.अयोध्या-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस: 5 घंटे लेट
.लखनऊ मेल और शताब्दी एक्सप्रेस की स्थिति
.लखनऊ मेल: 2 घंटे 15 मिनट की देरी से चारबाग स्टेशन पहुंची।
.शताब्दी एक्सप्रेस: रविवार को 4 घंटे 30 मिनट की देरी से लखनऊ से रवाना हुई।
.नई दिल्ली से लखनऊ: स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस लगभग 6 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची।
यात्रियों की परेशानी
कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होने से हजारों यात्री बेहाल हैं। चारबाग और लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ठंड के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्री अधिक परेशान दिखे। प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए समुचित इंतजाम नहीं मिले। कई यात्री बिना सुविधाओं के ठंड में घंटों इंतजार करते रहे।
कोहरे का असर और रेलवे का बयान
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित हो रहा है। ट्रेनों को सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए उनकी गति को धीमा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को सामान्य करने में कुछ दिन लग सकते हैं।
| गोरखधाम एक्सप्रेस | 14 घंटे | |
| चंपारण हमसफर एक्सप्रेस | 13 घंटे | |
| परबिया एक्सप्रेस | 10 घंटे | |
| चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस | 8 घंटे | |
| शहीद एक्सप्रेस | 6 घंटे | |
| नई दिल्ली-अयोध्या वंदे भारत | 6 घंटे | |
| अमरनाथ एक्सप्रेस | 6 घंटे | |
| सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस | 6 घंटे |
Updated on:
05 Jan 2025 07:53 am
Published on:
05 Jan 2025 07:53 am
