2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Warning:आज छह जिलों में बारिश का अलर्ट, ठंड से थर्रा उठेंगे लोग

Rain Warning:आईएमडी ने उत्तराखंड के छह जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। बारिश के कारण अब राज्य के पर्वतीय जिलों में ठंड चरम पर पहुंच जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 21 Oct 2024, 7:35 AM IST

Rain alert has been issued in six districts today

उत्तराखंड के छह जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है

Rain Warning:आईएमडी ने आज छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में पिछले एक पखवाड़े से मौसम साफ बना हुआ है। दिन में अच्छी धूप खिल रही है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में अब ठंड पड़ने लगी है। सुबह-शाम लोग जैकेट और स्वेटर आदि गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। सुबह के वक्त अब पहाड़ में पाला भी गिरने लगा है। इसी बीच आज मौसम विभाग ने राज्य के छह पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश से आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा हो सकता है। रविवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई।

यूपी तक पड़ेगा असर

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश का असर राज्य के अलावा यूपी तक भी देखने को मिल सकता है।राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में बदलाव देखने को मिला है। अब आज बारिश होने से पूरे राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मैदानी इलाकों में भी शुष्क मौसम के बीच ठंड की दस्तक की संभावना है।

ये भी पढ़ें:- Big News:स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी घोषित, छमाही परीक्षाएं भी स्थगित

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश