2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holiday:स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी घोषित, छमाही परीक्षाएं भी स्थगित

Holidays declared in schools:उत्तराखंड के टिहरी के कई स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। साथ ही छमाही परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। आगे पढ़ें कि आखिर छमाही परीक्षा के बीच ही स्कूलों में अचानक अवकाश क्यों घोषित हुआ….
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 21 Oct 2024, 2:56 PM IST

Due to fear of leopard, three days holiday has been declared in Tehri schools

तेंदुए के भय से प्रशासन ने स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है

Holidays declared in schools:स्कूलों में अचानक तीन दिन के अवकाश की सूचना से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, उत्तराखंड के टिहरी जिले के भिलगना ब्लॉक के पट्टी 11 गांव हिंदाव क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। तेंदुए ने हिंदाव पट्टी में कोट के महर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह कैंतुरा की 13 साल की बेटी साक्षी को अपना निवाला बना लिया था। घटनास्थल से करीब 50-60 मीटर आगे झाडिय़ों में साक्षी का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला था। उसके बाद से ही क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। तेंदुआ पिछले तीन माह में तीन बच्चों को अपना निवाला बना चुका है। इससे स्कूली बच्चों समेत आम लोगों में भय और दहशत का माहौल है। तेंदुए के भय के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। शाम ढलने से पहले ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर रहा है। इसी बीच अब प्रशासन ने हिंदाव के स्कूलों में आगामी तीन दिन के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही छमाही परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं।

बुधवार तक बंद रहेंगे स्कूल

तेंदुए ने पूरे इलाके में दहशत फैला रखी है। भिलगना के उप शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह केंतुरा के मुताबिक तेंदुआ प्रभावित प्राथमिक विद्यालय महर गांव, प्राथमिक विद्यालय भोड़गांव, प्रथमिक विद्यालय पूर्वांल गांव, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंथवाल गांव के स्कूलों में सोमवार से बुधवार तक तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में होने वाली छमाही परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। बताया कि स्कूल खुलने के बाद परीक्षाएं कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ें:- छह साल में नौ लाख नई नौकरियों के मिलेंगे मौके,नीति आयोग के समक्ष खाका पेश

इलाके में शूटर तैनात

बालिका को निवाला बनाने वाले तेंदुए के आतंक से लोग खौफजदा हैं। रेंजर आशीष नौटियाल के मुताबिक गांव में किशोरी की मौत के बाद भिलगना में मचान बनाकर शूटर तैनात किए गए हैं। तेंदुए के शव के पास लौटने का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही जंगल के आसपास ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर पिंजरे में कैद करने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि तेंदुआ जल्द पिंजरे में कैद हो जाएगा।