कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर,जिला प्रशासन दमकारी नीति अपनाकर धरनारत लोगों को कुचलना चाह रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी. मीडिया से मुखातिब होते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में बालू खनन नहीं होने दिया जाएगा और अगर तीन दिन के भीतर प्रशासन ने विधायक को रिहा नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।वहीं, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन शिद्दीकी ने कहा कि पूर्व में सम्बन्धित विभाग का मंत्री होने के कारण उन्हें मामले की जानकारी है कि यहां खनन होगा तो बांध को खतरा होगा। उन्होंने बताया कि महज एक जेई की रिपोर्ट पर बालू खनन का पट्टा दिया गया है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।