11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी में सहयोगी दलों के साथ 2019 चुनाव लड़ने पर दिया बयान

2019 में कांग्रेस को चुनौती ही नहीं मानते राजनाथ सिंह, विकास के दम पर जीत का दावा.
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jan 24, 2019

rajnath singh

Rajnath Singh

लखनऊ. प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के ऐलान के बाद सत्ता पक्ष में हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह इससे बेपरवाह हैं। गुरुवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी और कहा वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बीजेपी के लिए चुनौती नहीं मानते। वहीं उन्होंने भाजपा के सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ने पर भी बयान दिया है।

ये भी पढ़ें- भाजपा छोड़कर यह दिग्गज नेता जा सकता है कांग्रेस में, प्रियंका गांधी ले सकती हैं बड़ा फैसला

बात करेंगे तो कांग्रेस की, प्रियंका की नहीं-

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी की पॉलिटिकल एंट्री कांग्रेस का आंतरिक मामला है। 2019 में हमारे लिए कांग्रेस चुनौती नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भले ही कांग्रेस में उन्हें प्रियंका को अब औपचारिक रूप से सक्रिय किया जा रहा है, लेकिन सच तो यह है कि वह बीते 15-20 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में सक्रिय होने को भारतीय जनता पार्टी जरा भी गंभीरता से नहीं ले रही है। गृहमंत्री ने कहा कि अगर हम बात करेंगे तो कांग्रेस की बात करेंगे, प्रियंका की बात क्यों करेंगे।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव का बहुत बड़ा फैसला, भंग की समाजवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी

यूपी में भाजपा के गठबंधन पर कहा यह-

राजनाथ सिंह ने इशारों-इशारों में सहयोगी दलों सुभासपा व अपना दल के भाजपा से मनमुटाव पर कहा कि भाजपा के यूपी के गठबंधन के हमारे सभी साथी हमारे साथ रहेंगे। थोड़ी बहुत खटपट परिवार में चलती रहती है। हम सब साथ रहेंगे।

भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार-

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ-सबका विकास की थीम पर काम किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश को लगातार आगे बढ़ाने के अभियान में लगी है। लोगों को भी विकास कार्य दिख रहा है। भाजपा की सोच काफी बड़ी है और देश हित में है। यह जनता भी जानती है। 2019 में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।