1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ramadan 2023: इस साल दुनिया के किस शहर में सबसे लंबा, किस शहर में सबसे छोटा रोजा?

Ramadan 2023: भारत में रोजे का समय करीब साढ़े 13 घंटे का है। वहीं कुछ देशों में 18 घंटे का भी रोजा है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Mar 24, 2023

ramdan

रमजान का महीना आज से शुरू हो गया है। इस महीने को मुसलमान बहुत पवित्र मानते हैं और पूरे महीने रोजे रखते हैं। रोजा रखने का समय सुबह सूरज निकलने से पहले और सूरज छिपने तक होता है। इसी आधार पर दुनिया के अलग-अलग देशों में रोजा का समय तय होता है।

लखनऊ में रोजा का समय सुबह 5 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक का है। ये करीब साढ़े 13 घंटे है। वहीं कई देशों में रोजा का समय इससे काफी ज्यादा है। दुनिया के किन देशों में सबसे लंबा और किन देशों में सबसे छोटा रोजा है, इसपर अलजजीरा ने रिपोर्ट की है। इसी रिपोर्ट के आधार पर हम आपको सबसे लंबे और सबसे छोटे बता रहे हैं।

दुनिया का सबसे संबा रोजा

ग्रीनलैंड की नूक में इस साल करीब 18 घंटे का रोजा है। नूक शहर का रोजा इस साल दुनिया में सबसे लंबा रोजा है।

2-रिक्जेविक, आइसलैंड (18 घंटे)
3-हेलसिंकी, फिनलैंड (17 घंटे)
4-ग्लासगो, स्कॉटलैंड (17 घंटे)
5-ओटावा, कनाडा (17 घंटे)
6-लंदन, यूनाइटेड किंगडम (साढ़े 16 घंटे)
7-पेरिस, फ्रांस (साढ़े 16 घंटे)
8-ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड (15 घंटे)
9-रोम, इटली (15 घंटे)
10-मैड्रिड, स्पेन (15 घंटे)



दुनिया के इन शहरों में सबसे छोटा रोजा-

1-क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड (12 घंटे)
2-प्यूर्टो मॉन्ट, चिली (12 घंटे)
3-ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना (12 घंटे)
4-कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया 12 घंटे
5-जकार्ता, इंडोनेशिया (13 घंटे)
6-नैरोबी, केन्या (13 घंटे)
7-सिंगापुर 13 घंटे
8-जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका 13 घंटे
9-कराची, पाकिस्तान (13-14 घंटे)
10-नई दिल्ली, भारत (13-14 घंटे)


यह भी पढ़ें: ये 'रमजान नहीं रमदान कहो' का क्या मसला है? रमजान कहने से क्या गुनाह मिलता है?