13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ramcharitmanas Controversy: सपा ने की कार्रवाई, रोली तिवारी और ऋचा सिंह को पार्टी से निकाला

Samajwadi Party News: Ramcharitmanas Controversy को लेकर सपा ने बड़ी कार्रवाई की है। Dr Roli Tiwari Mishra और Richa Singh ने Swami Prasad Maurya पर पलटवार किया था।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Adarsh Shivam

Feb 16, 2023

Samajwadi party expelled Roli Tiwari & Richa Mishra

Samajwadi party expelled Roli Tiwari & Richa Mishra

Roli Mishra-Richa Singh Expelled From Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने अपने पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है। रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा नेता डॉ रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह ने पलटवार किया था।

रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करना सपा के पदाधिकारियों पर भारी पड़ गया। समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करने वाले दोनों पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर कर दिया है।

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर पर लिखा, “श्रीमती रोली तिवारी मिश्रा और सुश्री ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है।” इसके बाद रोली तिवारी ने अपने ट्विटर पर स्वामी प्रसाद मौर्य का वीडियो ट्वीट किया।

मानस का मुद्दा लेकर क्या सपा सरकार बना पाएगी?- रोली
ट्वीट में रोली में लिखा, स्वामी प्रसाद का कहना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों को प्रतिबंधित करवाएंगे। साल 2012 में रोटी कपड़ा सस्ती हो दवा पढ़ाई मुफ्ती हो, इस नारे के साथ अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। क्या मानस का मुद्दा लेकर सपा पुनः सरकार बना पाएगी?

यह भी पढ़ें: कानपुर में खून से लिखा खत लेकर पहुंचा कबूतर, उर्दू में लिखी हैं बातें

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष डॉ. ऋचा सिंह भी लगातार स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोल रही थीं। इसके अलावा पार्टी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से धार्मिक और सांप्रदायिक मुद्दों पर बहस से बचने की सलाह दी है। रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी को लेकर स्वामी प्रसाद लगातार निशाने पर रहे हैं।

रोली तिवारी का ट्वीट जो हमेशा चर्चाओं का विषय बना रहा
कुछ समय पहले रोली तिवारी ने ट्वीट कर लिखा था, “ब्राह्मण खतरे में हैं” इससे पहले भी ब्राह्मणों को लेकर रोली तिवारी ने ट्वीट किया है, उस समय उन्होंने कहा, “जातीय जनगणना जरूरी काम है। जनगणना होने से शोषितों और वंचितों के लिए योजनाएं बनेंगी, सामाजिक समता समानता पर चर्चा होगी।”