22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामचरितमानस की प्रतियां जलाने का मामला, लखनऊ पुलिस ने 2 पर लगाई रासुका

29 जनवरी को लखनऊ में ओबीसी महासभा के बैनर तले रामचरितमानस की प्रतियां जलाई गई थीं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Priyanka Dagar

Feb 06, 2023

ramcharit.jpg

लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में गिरफ्तार 2 आरोपियों के खिलाफ रासुका यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है। दोनों आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से रविवार को बताया गया कि रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर थाना पीजीआई में 29 जनवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में 2 आरोपियों सत्येंद्र कुशवाहा और सलीम पर जिलाधिकारी संतोष गंगवार ने रासुका लगाने का फैसला लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रासुका लगाने का आदेश रविवार, 5 फरवरी को लखनऊ जेल में तामील करा दिया है।

10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
29 जनवरी को लखनऊ में पीजीआई के वृंदावन कालोनी में रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने के बाद जलाई गई थीं। इसका वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद सलीम, सत्येंद्र कुशवाहा समेत 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। 5 लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी की गई थी।

यह भी पढ़ें: जाने क्यों राम मंदिर में गर्भगृह के द्वार का हुआ पूजन

सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस के कुछ अंशों पर सवाल उठाने के बाद ये प्रतिया जलाई गई थीं। प्रतियां जलाने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन और रामचरितमानस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी।