6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Republic Day 2022 Song: इन भोजपुरी गानों के बिना अधूरा है गणतंत्र दिवस का जश्न

Republic Day 2022 Song: गणतंत्र दिवस के मौके इन भोजपुरी गाने के बिना जश्न अधूरा है। इन गानों को सुनकर आपका दिल भी देशभक्ति की भावना जाग उठेगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitish Pandey

Jan 25, 2022

bhojpuri_songs.jpg

Republic Day 2022: भारत में 73वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी जोरो पर है। 26 जनवरी 1950 के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। जिसके बाद से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है। बॉलीवुड की तरह भोजपुरी फिल्में भी देशभक्ति पर बनाई जाती हैं। इन फिल्मों के गाने भी हिंदी फिल्मों के गानों की तहर ही झकझोर कर रख देता है। कई मशहूर भोजपुरी गायकों ने ऐसे गाने गाए है जो देशभक्ति में सराबोर कर देते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुनते हैं कुछ ऐसे ही कुछ खास भोजपुरी गाने, जिन्हें सुनकर दिल देशभक्ति में डूब जाएगा।

आपन देसवा की मिट्टी: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर अंतरा सिंह और प्रियंका ने इस गाने को गाया है, जो काफी फेमस है। इस गाने को सुनते ही हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जाग उठती है।

तिरंगा हमरा देश का: इस गाने को भोजपुरी गायक अनु दुबे का गाया है। यह गाना भी काफी मशहूर हुआ था।

आई लव माई इंडिया: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा के गाए हुए गाने ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर बजता हुआ सुनाई देता है। अंकुश राजा के देशभक्ति गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया था।

तिरंगा जान है हमारी: भोजपुरी फैंस के बीच पावर स्टार के नाम से मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह और अलका झा का ये गाना भी लोगों को खूब पसंद आया था।

हमारा देशवा महान: इस गाने को भी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने गाया है। यह गाना भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अक्सर भोजपुरी भाषी इलाकों में सुनने को मिलता है।

यह भी पढ़ें : देसी स्टार समर सिंह को दो फिल्मों के लिए निर्देशक दिलीप जॉन ने किया साइन

तिरंगा मोहर लगराई: इस गाने को भोजपुरी सिंगर दीप्ति पाण्डेय ने गाया है। यह गाना भी दिल में देशभक्ति की भावना जगाता है।

मेरी शान तिरंगा है: इसा गाने को भोजपुरी गायक अखिलेश राज ने गाया है। इस गाने से भी गणतंत्र दिवस का जश्न एकदम शानदार बन सकता है।

शहीद देशभक्ति: इस गाने को भोजपुरी सिंगर विशाल गगन ने गाया है। यह गाना करीब तीन साल पुराना है, लेकिन आज भी देशभक्ति के मौके पर सबके जुबान पर रहता है।

यह भी पढ़ें : हर आशिक के जख्मी दिल का दर्द बयां करता अंकुश राजा का सैड सांग- 'दोसरा से दिल ना लगा लिहा हो'