
Revolver Nirbheek of Kanpur Safe for Women
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला में स्थित आयुध निर्माणी और फील्डल गन फैक्ट्री द्वारा हर साल कोई न कोई नई तकनीक पर आधारित शस्त्र लांच किया जाता है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फीमेल फ्रैंडली निर्भीक मार्क-4 रिवॉल्वर को बाजार में उतारा है। अन्य रिवॉल्वर की तुलना भले ही निर्भीक के दाम अधिक हो लेकिन निर्भीक का वजन बहुत कम है। वर्किंग वूमेंस की पहली पसंद बन रही। बता दें कि .32 बोर की श्रंखला में नई रिवाल्वर का दाम 1.10 लाख रुपए और 28 प्रतिशत जीएसटी है।
फील्ड गन फैक्टरी में वरिष्ठ महाप्रबंधक राजीव कुमार सागर बताते हैं कि निर्भीक मार्क-फोर .32 बोर की ये रिवाल्वर मेक इन इंडिया अभियान के तहत बनी है। नई रिवाल्वर की बॉडी, सिलेंडर और बैरल तीनों टाइटेनियम की है। नई रिवाल्वर 500 ग्राम की है। निर्भीक की पहले मारक क्षमता 15 मीटर थी लेकिन मार्क-4 में मारक क्षमता 50 मीटर से ऊपर है। इसे मार्क-3, निशंक और निर्भीक का कॉम्बो कहा जा सकता है। इसके साथ भी बायोमीट्रिक होलस्टर है, ताकि केवल रिवाल्वर का लाइसेंसधारक ही उसका इस्तेमाल कर सके।
इसलिए कम है वजन
निर्भीक मार्क-फोर नई रिवाल्वर की बॉडी, सिलेंडर और बैरल तीनों टाइटेनियम की है। निशंक का वजन 750 ग्राम का था जो टाइटेनियम की वजह से 250 ग्राम कम हो गया है। यानि निर्भीक का वजन 500 ग्राम है। इसे सुरक्षा और बचाव की दृष्टि से कैरी करना बहुत आसान है। इससे पहले .22 बोर की निडर 250 ग्राम की थी।
निर्भीक मार्क-फोर में क्या है अपग्रेड
कैलिबर 7.65 मिलीमीटर
वजन 0.525 किलोग्राम
कुल आकार 177.8 मिलीमीटर
बैरल की लंबाई 120.63 मिलीमीटर
मारक क्षमता 15 मीटर
साइट साइड ब्लेड
फीड रिवाल्विंग चेंबर (सिक्स राउंड)
आम लोगों के लिए एक लाख 40 हजार रुपये में
निर्भीक मार्क-फोर की कीमत डीलरों के लिए जहां एक लाख रुपये साथ में जीएसटी लगाकर तय होगी। वहीं, रिटेलर के लिए इसकी कीमत एक लाख 10 हजार रुपये व जीएसटी देय होगी। शस्त्रों के डीलर्स के मुताबिक निर्भीक मार्क-फोर सामान्य लोगों को जीएसटी समेत 01,40,800 रुपये की मिलेगी।
मुम्बई और पुणे के लोगों के खूब पसंद आ रही निर्भीक
फील्ड गन फैक्ट्री में जो रिवॉल्वर तैयार होती हैं, उनकी मांग देश में लगभग सभी जगह होती है। आयुध निर्माणी बोर्ड के सूत्रों के अनुसार मुम्बई और पुणे लोंग यहां के शस्त्र खूब पसंद कर रहे। खास निर्भीक की खूब मांग रही। इसके अलावा पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा में भी अधिक मांग रहती है।
छोटे से पर्स में भी आसानी से आ जाएगी निर्भीक
महिलाओं के हिसाब से बनाई गई निर्भीक महिलाओं को कैरी करने में बेहद आसाना है। इसका वजन मात्र 500 ग्राम है। इसके अलावा इसकी लंबाई भी अधिक नहीं है। रिवॉल्वर में बुलेट्स लोड करना भी आसान है। बच्चों या अन्य की सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक होल्सटर भी है। इससे फायरिंग का डर नहीं है।
Updated on:
06 Apr 2022 09:58 am
Published on:
02 Apr 2022 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
