
File Photo of Mulayam Sinngh Yadav and Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी के काफी करीबी रहे और सपा परिवार के समधी हरिओम यादव ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी समाप्ति की ओर है। सैफई परिवार का एक शकुनि साजिश के तहत खत्म कर रहा है। इसी वजह से अखिलेश यादव हर चुनाव हार रहे हैं। जब तक वो शकुनि रहेगा तब तक अखिलेश यादव कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं। लेकिन अफसोस इस बात का है कि अखिलेश यादव उसे पहचान भी नहीं पा रहे हैं।
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की हार इसी का एक नतीजा है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा और 2027 तक पार्टी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। शिकोहाबाद शहर स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए हरिओम यादव ने ये बातें कहीं।
हरिओम यादव ने कहा कि एक शकुनि के कहने पर अखिलेश ने पहले नेताजी को राजनीति से अलग किया गया। इसके बाद शिवपाल को अलग किया और अब आजमगढ़ से चुनाव हारने के बाद धर्मेंद्र की राजनीति खत्म हो गई है।
यादव परिवार जल्द ही भाजपा का समर्थन करेगा, मुस्लिम कांग्रेस के साथ
कुछ समय में पूरा यादव परिवार भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने लगेंगे, वहीं मुसलमान कांग्रेस की तरफ अपना रुख करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश में मोदी और यूपी में योगी की नीतियों से लोग काफी प्रभावित हैं।
मुलायम सिंह यादव के भतीजे स्वर्गीय रणवीर सिंह हरिओम यादव के दामाद थे। इस नाते से हरिओम यादव मुलायम सिंह यादव के समधी लगते हैं। हरिओम यादव पहले समाजवादी के स्थानीय कदावर नेता माने जाते थे। लेकिन, सपा महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव से मनमुटाव के कारण सपा ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद हरिओम यादव बीजेपी की टिकट पर सिरसागंज सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए।
Updated on:
01 Jul 2022 10:51 pm
Published on:
01 Jul 2022 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
