7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जो भगवान के नहीं हुए, वो इंसान के क्या होंगे? अखिलेश का BJP पर करारा हमला, कहा- भाजपा ने PDA को कलंकित किया

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) ने BJP पर हमला बोला है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बीजेपी सांसद का नाम लिए बिना सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। अखिलेश ने अपने पोस्ट में बीजेपी सांसद को कड़ी चेतावनी भी दी है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vinay Shakya

•

Jul 06, 2026

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (फाइल फोटो- पत्रिका)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने 'X' पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। अखिलेश ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा पीडीए समाज का अपमान कर रही है।

अखिलेश का बीजेपी पर हमला

अखिलेश यादव ने 'X' पर लिखा- सार्वजनिक-सार्वभौमिक वैधानिक चेतावनी! जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है। उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम की मर्यादा एवं सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वो इस झूठे ट्वीट-पोस्ट को डिलीट कर दें।

अन्यथा उनके खिलाफ तत्काल नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी, इसके साथ ही ये चेतावनी उन सबको भी है, जिन्होंने ये झूठ फैलाया है। वो भी सोशल मीडिया पर तुंरत डिलीट करें और सार्वजनिक माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वो याद रखें भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, जब सालों-साल कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे तो कोई संगी-साथी भी बचाने नहीं आएगा। जो भगवान के नहीं हुए, वो इंसान के क्या होंगे।

अखिलेश का आरोप- PDA का अपमान कर रही BJP

अखिलेश ने आगे लिखा- PDA को कलंकित व अपमानित करने के लिए भाजपाई और उनके संगी-साथी ये कुत्सित झूठ प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं। PDA समाज एकजुट होकर इसका जवाब देगा। चढ़ावा-चंदा-दान चोरों का गिरोह जनाक्रोश के डर से अब अपने घरों में दुबका बैठा है और षड्यंत्र कर रहा है। अगर मुखबिरों के वंशंजों में सत्य का साहस है तो अपने परंपरागत भूमिगत-सुरंगी निवास से बाहर आकर अयोध्यावासियों के सामने सरयू का जल हाथ में उठाकर ये बात कहें।

  • संपूर्ण विश्व के रामभक्त संज्ञान लें
  • दुनिया भर के सनातनी संज्ञान लें
  • अयोध्या के पूज्य साधु-संत संज्ञान लें
  • माननीय सर्वोच्च न्यायालय संज्ञान ले
  • माननीय लोकसभा अध्यक्ष संज्ञान लें
  • उप्र-अयोध्या के नागरिक संज्ञान लें
  • समस्त पीडीए समाज संज्ञान ले