6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रात में कॉल करना’, शिवपाल यादव को OP राजभर की नसीहत, कहा- डॉट डॉट डॉट वाली भाषा आपको शोभा नहीं देती

Om Prakash Rajbhar: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव को सोशल मीडिया के जरिए खुला ऑफर दिया है। साथ ही राजभर ने कहा- 'दिन में नहीं, रात में कॉल कीजिएगा, पूरा ऑफर बताऊंगा।'
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Jul 06, 2026

UP Politics, Om Prakash Rajbhar, Shivpal Yadav, Samajwadi Party, UP News in Hindi, यूपी न्यूज़, ओम प्रकाश राजभर, शिवपाल यादव, समाजवादी पार्टी, यूपी राजनीति,Rajbhar on Shivpal Yadav,UP Politics

ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव को दि नसीहत (फोटो- पत्रिका)

Rajbhar on Shivpal Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में नेताओं की जुबानी जंग और तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव पर तीखा निशाना साधा है। राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शिवपाल यादव को सपा में उनके हुए अपमान की याद दिलाई और चुटकी लेते हुए उन्हें अपने साथ आने का बड़ा ऑफर दे दिया।

SP में हुए अपमान की दिलाई याद

राजभर ने शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि, "माननीय शिवपाल जी उम्मीद है आप स्वस्थ होंगे। सुना है आजकल आप डॉट डॉट डॉट वाली भाषा बोल रहे हैं।" उन्होंने सवाल पूछा कि जब आपको अपमानित करके समाजवादी पार्टी से बाहर निकाला गया था तब आपने अपने परिवार वालों को क्या कहा था? इतना वरिष्ठ होने के बावजूद जब आपको ना तो प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और ना ही नेता प्रतिपक्ष तब क्या आपने विरोध नहीं किया था? राजभर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आपने विरोध तो जरूर किया होगा लेकिन वहां बोलने की आजादी ही कहां है।

'हमारे साथ आइए, पूरा सम्मान मिलेगा'

शिवपाल की उम्र और उनके राजनीतिक तजुर्बे का जिक्र करते हुए राजभर ने आगे कहा कि आप एक वरिष्ठ नेता हैं, इस उम्र में आप इतना अपमान कैसे सहते होंगे। राजभर ने शिवपाल को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि, "महाराज! हमारे साथ आइए, यहां आपको पद भी मिलेगा और पूरा सम्मान भी।" उन्होंने यह भी दावा किया कि शिवपाल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

'आज रात में कीजिएगा कॉल'

राजभर ने चुटकी लेते हुए आगे लिखा कि आज रात को कॉल कीजिएगा तो मैं आपको पूरा ऑफर बता दूंगा। दिन में कॉल मत कीजिएगा क्योंकि दिन में हम पिछड़े, दलितों और शोषितों के बीच रहकर उनकी आवाज सुनते हैं और उनके लिए काम करते हैं। रात को तसल्ली से बात करेंगे और जिस सम्मान के लिए आप सालों से तरस रहे हैं वह आपको अपने साथ लाकर जरूर दिलाएंगे। अंत में राजभर ने नसीहत देते हुए कहा कि आप एक सम्माननीय व्यक्ति हैं और आपको यह डॉट डॉट वाली भाषा बिल्कुल शोभा नहीं देती।