
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चंदौली दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच के झड़प के मामले में सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव समेत करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलुआ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी पर आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 189, 353, 341 और दंड विधि अधिनियम 2013 की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सपाइयों की झड़प पुलिस से उस समय हुई जब के एक पत्रक सीएम योगी को देने जा रहे थे। सपाइयों पर आरोप है कि पुलिस ने जब उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाने से रोका तो सपाई पुलिस से बदसलूकी करने लगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
सीएम योगी को पत्रक देने जा रहे थे सपाई
बता दें कि रविवार को चंदौली जिले के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के जन्मस्थली पर 30 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के लिए दोपहर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहुंचना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चंदौली आने से पहले दोपहर करीब 12:00 बजे चहनिया बाजार से पूर्व सांसद रामकिशन यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पैदल ही मुख्यमंत्री को पत्रक देने के लिए चल पड़े।
सपाइयों के ना मानने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
चहनिया चौराहे पर ही बलुआ थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश की पर वो नहीं रूके। सूचना के बाद सीओ अनिरूद्ध सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और रामगढ़ से मात्र दो किमी पहले सपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। उन्होंने कहा कि पत्रक देना हो तो यहीं दे दीजिए। लेकिन सपा कार्यकर्ता नहीं माने और जबरदस्ती आगे बढ़ने लगे। सपाइयों के न मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। लेकिन सपा कार्यकर्ता फिर जमा होकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
विधायक और सीओ के बीच जमकर हुई झड़प
इसी दौरान सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सीओ अरिरूद्ध सिंह का सिर पकड़कर अपने सिर से लड़ाने लगे और कहने लगे कि मेरा सिर फोड़ दो। फिर विधायक ने धक्का दिया, सीओ ने भी धक्का दिया। सीओ और विधायक के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती रही। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने बीच बचाव किया। उन्होंने डीएम को फोन कर सीओ को हटाने को कहा। डीएम के आदेश के बाद सीओ को मौके से हटाया गया। तब जाकर सपा कार्यकर्ता माने और एडीएम को पत्रक सौंपकर धरना समाप्त किया।
आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले में चंदौली पुलिस ने बलुआ थाना में सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव, सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव समय 100 से अधिक नामजद और अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
Published on:
06 Dec 2021 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
