
बीजेपी के बाद सपा ने भी घोषित की जिलाध्यक्षों की सूची, लिस्ट में देखें- किसे मिले मौका
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिये हैं। मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, बस्ती, मथुरा, लखनऊ, जालौन, बुलंदशहर, उन्नाव, कानपुर ग्रामीण, बरेली और गोंडा के सपा जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी हो गई है। इनमें जय सिंह जयंत को लखनऊ, दीप सिंह पाल को मैनपुरी, गोपाल यादव को इटावा, राजवीर सिंह को औरैया, प्रमोद त्यागी को मुजफ्फरनगर, रुद्रसेन चौधरी को सहारनपुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा महेंद्र यादव बस्ती, राशिद मलिक गाजियाबाद, लोकमणि जादौन मथुरा, नवाब सिंह जालौन, अमजद गुड्डू बुलंदशहर, धर्मेंद्र सिंह यादव उन्नाव, राघवेंद्र सिंह कानपुर ग्रामीण, अगम मौर्य बरेली और आनंद स्वरूप यादव गोंडा जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने प्रेसनोट जारी करते 15 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। उन्होंने लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से 15 जिलों में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष घोषित किये गये हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने 59 जिलाध्यक्षों व शहर अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिये थे।
Published on:
28 Nov 2019 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
