
प्रदर्शन कर रहे छात्र पुलिस हिरासत में
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीते दिनों एक छात्र के साथ अभद्र व्यवहार और अमानवीय घटना के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। छात्र के साथ हुई रैगिंग के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 1 पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेताओं के साथ काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में ले लिया।
बता दें कि हाल ही में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एक छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें छात्र इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर और हॉस्टल वार्डन पर रैगिंग करने का आरोप लगा रहा था। छात्र का कहना था कि प्रॉक्टर और हॉस्टल वार्डन ने पैंट उतरवाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं इस घटना के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने जमकर हंगामा किया।
समाजवादी छात्रसभा के छात्र नेताओं ने पहले इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर का पुतला फूंका। इसके बाद हनुमान सेतु मंदिर रोड पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब छात्रों ने पुलिस की बात नहीं मानी तो सभी छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान पुलिस और समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेताओं के बीच काफी नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई।
Published on:
03 Feb 2024 09:54 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
