समर सिंह और शिल्पी राज का 'नमरिया कमरिया में खोज देब' ने बनाया रिकॉर्ड
लखनऊPublished: Feb 10, 2022 09:00:29 am
समर सिंह के इस जबरदस्त विडियो को बड़े पैमाने पर और हाई बजट के साथ शूट किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार, समर सिंह और अकांक्षा दूबे को इस भव्य सांग की बड़ी सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।
देसी स्टार समर सिंह और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स जब भी एक साथ आते हैं तो फुल टू धमाल मच जाता है। समर सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का धमाकेदार मस्ती से भरपूर भोजपुरी का बिगेस्ट हिट सांग "नमरिया कमरिया में खोस देब" रिकॉर्ड बनाते हुए 127 मिलियन व्यूज का आंकड़ा यूट्यूब पर पार कर लिया है। सांग में समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे ने परफॉर्म किया हैं। यह धमाकेदार सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।