29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: सपा बदल सकती है सुल्तानपुर से कैंडिडेट, अखिलेश यादव से मिले संजय सिंह, मेनिका गांधी की बढ़ी मुश्किलें

Sanjay Singh Meet Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुलाकात ने सुल्तानपुर में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इससे बीजेपी प्रत्याशी और सांसद मेनका गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Apr 13, 2024

Sanjay Singh meet Akhilesh Yadav SP may change candidate from Sultanpur increase problems of Manika Gandhi

Sanjay Singh Meet Akhilesh Yadav

Sanjay Singh Meet Akhilesh Yadav: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में जाने से आम पार्टी पर संकट के बादल हैं। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। जेल से रिहा होने के बाद इंडिया ब्लॉक के किसी नेता के साथ संजय सिंह की ये पहली मुलाकात है। आप ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के उम्मीदवारों को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की। ये ऐलान अखिलेश यादव और संजय सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फेंस करके किया। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि लोकसभा चुनाव “लोकतंत्र और संविधान की रक्षा” के लिए महत्वपूर्ण हैं।

संजय सिंह और अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद सुल्तानपुर की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर सीट को आम आदमी पार्टी को दे सकती है। आम आदमी पार्टी भी 'इंडिया गठबंधन' का हिस्सा है। हालांकि, ये सीट इंडिया गठबंधन के तहत सपा के खाते में है।

यह भी पढ़ें: मुसलमानों को लुभाने की कोशिश में मायावती के भतीजे आकाश, बोले- जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो साथ खड़ी होगी बसपा

मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं संजय सिंह
समाजवादी पार्टी आए दिनों अपने लोकसभा उम्मीदवारों के टिकट बदल रही है। इससे हर रोज सियासी समीकरण भी बदल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह सुल्तानपुर से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। अगर संजय सिंह सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं तो मेनका गांधी को जीत दर्ज करने में मुश्किलें हो सकती हैं।

अंतिम राउंड में जीती थी मेनका गांधी
2019 के लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी को बसपा प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू से कड़ी टक्कर मिली थी। मेनका गांधी ने इस चुनाव में 14, 526 वोटों से जीत दर्ज की थी। मेनका संजय गांधी को कुल 4,59,196 (45.88%) वोट मिले थे। वहीं गठबंधन में बसपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू को 4,44,670 वोट (44.43%) मिले थे। कांग्रेस के डॉ0 संजय सिंह को कुल 41,681 (4.16%) वोट मिले थे।

बता दें कि संजय सिंह का गृहजनपद सुल्तानपुर है। संजय सिंह के गिरफ्तारी से उनके जनपदवासियों में बीजेपी के खिलाफ नाराजगी थी। अब संजय सिंह जेल से बाहर आ रहे हैं। अगर वह मेनका गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरते हैं तो दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।