
संजीव जीवा पर हमले के समय चारों लोग खतरे के बाहर बताए गए हैं.
Sanjeev Jeeva Murder: लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट के अंदर तारीख पर आए संजीव जीवा की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजीव को 5 गोलियां लगी। एक छोटी बच्ची, उसकी मां और दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। जिन पुलिसकर्मियों को गोली लगी है, वो ही अपनी कस्टडी में संजीव को कोर्ट में ला रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने अस्पताल से बताया है कि कैसे ये हमला हुआ।
घायल सिपाही ने बताया क्या हुआ
अस्पताल में न्यूज एजेंसी ANI को दिए बयान में सिपाहियों ने कहा, संजीव जीवा की तारीख थी तो ऐसे में हम लेकर आ रहे थे। पौने चार से चार बजे के समय जैसे ही हम कोर्ट पहुंचे। संजीव जीवा ने दरवाजे के अंदर एक कदम ही बढ़ाया होगा कि वकील का कोर्ट पहने शख्स ने गोली चलाई। उसने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। क्या हो रहा है कुछ समझ नहीं आया, उसकी मैगजीन खाली हुई तो देखा कि संजीव जीवा जमीन पर पड़ा है। इसके तुरंत बाद हमने हमलावर को पकड़ा। इसके बाद कुछ वकील भी आ गए और हमलावर को दबोच लिया।इसके बाद हमने देखा कि हम दोनों को भी गोली लग गई है। वहीं एक बच्ची भी लहूलुहान है। फिर कुछ लोग हमें अस्पताल लाए। अभी हम यहां ठीक महसूस कर रहे हैं।
पेशी पर आया था संजीव जीवा
संजीव जीवा एक केस की पेशी में बुधवार को लखनऊ सिविल कोर्ट लाया गया था। यहां वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने उसकी गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। DCP (पश्चिम) राहुल राज ने बताया है कि एक व्यक्ति ने गोली चलाई है। घटना में जो लोग घायल हैं, उनको ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
Updated on:
07 Jun 2023 08:46 pm
Published on:
07 Jun 2023 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
