
Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन कोस्ट गार्ड और रेलवे सहित कई सरकारी विभागों में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय तटरक्षक बल ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जॉइन इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट join Indiancoastguard.cdac.in पर जाकर एक सितंबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन
SBI Apprentice Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई अपरेंटिस पंजीकरण विंडो आज, यानी 1 सितंबर, 2023 से खुलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 आज से शुरू हो रही है, इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर कर दें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6,160 पदों को भरना है।
इंडियन ऑयल 490 अपरेंटिस पदों पर भर्ती
IOCL Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 490 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 तक है।
JKPSC Civil Judge के लिए ऑनलाइन आवेदन
JKPSC Civil Judge Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदक 18 से 20 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। जम्मू और कश्मीर अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) में कुल 69 रिक्तियों को भरना है। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।
नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन में भर्ती
National Seeds Corporation Limited Recruitment: नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 89 जूनियर ऑफिसर, मैनेजमेंट ट्रेनी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiaseeds.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2023 तक है।
Updated on:
01 Sept 2023 12:51 pm
Published on:
01 Sept 2023 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
