उन्नाव: 5th time बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने सतीश शुक्ला

परिणामों की घोशणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया

less than 1 minute read
Apr 30, 2016
Unnao
उन्नाव. बार एसोसिएशन के चुनाव मे सतीश कुमार शुक्ला ने एक बार फिर बाजी मार ली। उन्होंने पूर्व बार अध्यक्ष को हराया। वहीं महामंत्री पद पर कर्ण बहादुर सिंह ने विजय हासिल की।

बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का चुनाव विगत 29 अप्रैल को हुआ था, जिसमें अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 1278 में कुल 1257 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य शुरू हुआ। शाम तक चले मतगणना में पूर्व बार अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला ने पांचवी बार बार अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। उन्हें कुल 622 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे नम्बर पर गिरीश कुमार मिश्रा रहे। महामंत्री का पद कर्ण बहादुर सिंह को मिला, जिन्होंने अमरेश वर्मा को हराया।

अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर फजल करीम विजय प्राप्त की। जबकि उपाध्यक्ष पद पर अमर नाथ यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के के लोधी, कोशाध्यक्ष राम प्रताप लोधी, बने। वहीं संयुक्त मंत्री उमेश यादव, प्रदीप मिश्रा, मोनू, मुद्सिर, व कनिष्ठ सदस्य के पद पर अजय प्रताप, अनिल व अतीक काबिज हुये।

अध्यक्ष पद पर रिकॉर्ड पांचवी बार सतीश कुमार शुक्ला ने विजय प्राप्त की। इसके पूर्व कमला शंकर अवस्थी चार बार इस पद के लिए चुने गए थे। परिणामों की घोशणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया।
Published on:
30 Apr 2016 08:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर