
Schools closed : यूपी के इन जिलों में झमाझम बारिश की वजह से 8वीं तक के स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश के कई जिलों 5 अक्टूबर से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अवध, पूर्वांचल और पश्चिम के जिलों में अभी करीब 11 अक्टूबर तक बारिश होगी। ठंडी हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली के भी गिरने की आशंका है। भारी बारिश को देखते हुए सुल्तानपुर और रायबरेली में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल को बंद करने का आदेश जारी गया है। वहीं रामनगरी अयोध्या में डीएम ने कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद करने आदेश दिया। वैसे तो स्कूल को सिर्फ गुरुवार को बंद करने के आदेश दिए गए है। पर बारिश की तेजी को देखते हुए अनुमान है कि, जिला प्रशासन शुक्रवार और शनिवार को भी स्कूल बंद कर सकती है। इस प्रकार यूपी के इन जिलों के कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल में 2 दिन छुट्टियां घोषित की जाने की संभावना है।
तीन जिलों में स्कूल बंद
बुधवार रात से ही हो रही भारी बारिश की वजह से सुल्तानपुर और रायबरेली में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया गया है। वहीं रामनगरी अयोध्या में डीएम ने कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद करने आदेश दिया। डीएम अयोध्या के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल बंदी का निर्देश जारी किया। उधर रायबरेली डीएम माला सिंह ने भी जिले लगातार हो रही बारिश की वजह से स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश दिया है।
पूर्वी यूपी में मौसम ने बदली करवट
बुधवार को दशहरा था। पर मौसम ने ऐसी करवट बदली की मानसून जाते-जाते अवध, पश्चिम और पूर्वांचल के जिलों में जमकर बरस रहा है। जिसकी वजह से जान-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसे देखते हुए तीन जिलों में स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
Updated on:
06 Oct 2022 01:12 pm
Published on:
06 Oct 2022 10:59 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
