29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़खड़ाते एसडीएम अमित कुमार का सिविल अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों से की बदसलूकी

बात यहां तक बढ़ गई कि डॉक्टरों और एसडीएम के बीच हाथापाई की नौबत आ गई...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Feb 14, 2018

SDM Amit Kumar misbehaving with doctor in civil hospital lucknow

लड़खड़ाते एसडीएम अमित कुमार का सिविल अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों से की बदसलूकी

लखनऊ. लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में बुधवार को डॉक्टरों और एसडीएम अमित कुमार के बीच बवाल हो गया। बात यहां तक बढ़ गई कि डॉक्टरों और एसडीएम के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।

एसडीएम-डॉक्टर के बीच विवाद

दरअसल डॉक्टरों का आरोप है कि एसीएम अमित कुमार अपने बंदूकधारी गार्डों के साथ अस्पताल में भर्ती मरीज का बयान लेने पहुंचे थे। इस दौरान वे लड़खड़ा भी रहे थे। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उनके गार्डों को बाहर जाने के लिए कहा। इस बात पर एसडीएम और डॉक्टर के बीच बहस होने लगी। कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई।

डॉक्टरों ने दी हड़ताल की धमकी

एसडीएम की इस हरकत से नाराज सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया और थाने पहुंच गए। डॉक्टरों का कहना है कि अमित कुमार नशे की हालत में लड़खड़ा रहे थे। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं डॉक्टरों ने एसडीएम पर कार्रवाई न होने पर हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है। आपको बता दें कि एसडीएम की इस हरकत के चलते काफी देर तक सिविर हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज नहीं हो पाया। आपको बता दें कि एसडीएम अमित कुमार अपने इस रवैये के चलते पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। पहले भी उनपर चुनाव के दौरान गाली-गलौच को लेकर आरोप लगे थे।

यह भी पढ़ें: शिवमंदिर शिवनाम का इतिहास, जहां आज भी होता है ये दैवीय चमत्कार

यह भी पढ़ें: यूपी के शिक्षामित्रों को मिला बीजेपी सांसदों का साथ, दोबारा सहायक अध्यापक बनाने की मांग

यह भी पढ़ें: फूलपुर और गोरखपुर जीतने के लिए बीजेपी का मंथन, जल्द होगा कैंडीडेट का ऐलान

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा, गोदभराई से लौटते समय उजड़ गई खुद की गोद, 8 लोगों की मौत