11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार रेल हादसाः सीएम योगी व समाजवादी पार्टी ने जताया दुख, किया यह ऐलान

रविवार सुबह हुए सीमांचल एक्सप्रेस हादसे से बिहार में हड़कंम मच गया है.
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Feb 03, 2019

train accident

train accident

लखनऊ. रविवार सुबह हुए सीमांचल एक्सप्रेस हादसे से बिहार में हड़कंम मच गया है। इस हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं जिन्हें त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी व सीएम योगी की ओर से भी इस हादसे पर दुख जताया गया है। सीएम योगी ने तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने निभाया वादा, नृशंस हत्या के बाद पीड़ित परिवार को मदद स्वरूप भेजे इतने लाख रुपए

सीएम योगी ने दिए निर्देश-

सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि यदि कोई यात्री यूपी का होता है तो हमें रेलवे अधिकारियों और बिहार सरकार के साथ मिलकर मदद करनी होगी। साथ ही वह ट्वीट कर बिहार के हाजीपुर में सीमांचल एक्‍सप्रेस ट्रेन हादसे पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है और उन्होंने अधिकारियों को बिहार राज्य सरकार और भारतीय रेलवे के अधिकारियों से समन्‍वय स्थापित कर ट्रेन हादसे में घायलों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं।

ये भी पढ़ें- शिवपाल यादव का साथ छोड़कर इस पार्टी में विलय करने के बाद इस दिग्गज नेता का आया बहुत बड़ा बयान, प्रगतिशील में मचा हड़कंप

समाजावादी पार्टी ने भी जताया दुख-

समाजवादी पार्टी से आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि बिहार में हुई रेल दुर्घटना, प्रभावित परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है। मृतकों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। आशा करते हैं की घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ हो।

रेल मंत्री ने सहायता राशि का किया ऐलान-

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दुर्घटना की जानकारी होते ही तुरंत सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और ट्वीट करते हुए लिखा, "दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं गंभीर रूप से घायलों में से प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये, जबकि कम जख्मी लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। सभी घायलों के इलाज का खर्च रेलवे वहन करेगा।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट-

पीएम मोदी ने भी ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताते हुए कहा, ‘‘सीमांचल एक्सप्रेस की बोगियों के पटरी से उतरने के कारण हुई लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ उन्होंने ट्वीट किया कि रेलवे, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन हरसंभव मदद कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग