
नए साल 2020 के पहले दिन कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग का शीत लहर और बढ़ने का अलर्ट
लखनऊ.Weather forecast वर्ष 2021 को अलविदा कर आज शनिवार को नया वर्ष 2022 शुरू हो रहा है। न्यू ईयर पर मौसम भी करवट ले रहा है। पूरे यूपी में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवाएं तेज और ठंडी हैं। शीतलहर का प्रकोप जारी है। कुछ शहरों में सुबह में घना कोहरा देखने को मिल रहा है तो कुछ शहरों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही चेताया कि, शीत लहर का प्रकोप बढ़ा है और आने वाले समय में और तेजी आने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने अपने मौसम संबंधी पूर्वानुमान में कहा है कि तीन जनवरी तक मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण शीत लहर का सामना करना पड़ेगा।
ठंड और बढ़ेगी - राजधानी लखनऊ में नए साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी के कई जिलों में बारिश हुई और आगे भी बारिश होने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहने से दिन का पारा बढ़ेगा, लेकिन रात के पारे में भारी गिरावट होनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होगी। यह ठंड और बढ़ेगी।
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना- लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेलिसयस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेलिसयस रहने की संभावना है।
कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश होगी - देश में अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके पीछे की वजह श्रीलंका तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के ऊपर बना एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पांच से सात जनवरी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कुछ अन्य इलाकों में कहीं हल्की, कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
यूपी के इन शहरों के मौसम का हाल -
वाराणसी
अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान तापमान 9 डिग्री सेल्सियस।
शीत लहर चल रही है, कोहरा छाए रहने का अनुमान।
प्रयागराज
अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस।
प्रयागराज में घना कोहरा, वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक'।
कानपुर
अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस।
Published on:
01 Jan 2022 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
