27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, यूपी से था एक खास नाता

शरद यादव का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने ज्यादातर राजनीति बिहार में की लेकिन यूपी से भी उनका एक नाता रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Jan 12, 2023

shara_1.jpg

शरद यादव एमपी, यूपी और बिहार से सांसद रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन हो गया है। उनकी बेटी शुभांशी ने गुरुवार रात 10 बजकर 48 मिनट पर ट्वीट कर उनके निधन की सूचना दी। शरद यादव 75 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

शरद यादव ने करीब 5 दशक तक राजनीति की। मध्य प्रदेश में जन्में शरद यादव 27 साल की उम्र में 1974 में जबलपुर लोकसभा सीट से पहली दफा सांसद बने थे। इसके बाद वो केंद्र में मंत्री समेत कई अहम पदों पर रहे। 7 बार सांसद रहे शरद यादव एनडीए के संयोजक और जदयू के अध्यक्ष भी रहे।

यूपी से रहा खास नाता
शरद यादव का यूपी से एक खास कनेक्शन रहा। शरद यादव ने 80 के दशक में यूपी की सियायत में एंट्री की थी। 1989 के लोकसभा चुनावों में शरद यादव यूपी की बदाऊं सीट से लड़े थे और जीते थे। शरद यादव बदायूं से ही एमपी थे, जब 1989 में केंद्र सरकार में उनको टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनाया गया।

1990 के बाद बिहार में सक्रिय हो गए शरद
1990 के बाद शरद यादव लगातार बिहार में सक्रिय रहे। शरद यादव 1991 से 2014 तक बिहार की मधेपुरा सीट से लगातार सांसद रहे। 2014 में लोकसभा में हार के बाद वो राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

शरद यादव ने काफी समय तक नीतीश कुमार के साथ राजनीति की। उनके और नीतीश कुमार के रास्ते 2017 में अलग हुए। 2017 में शरद यादव ने नीतीश कुमार से अलग होकर अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल बनाई थी। शरद यादव ने इस साल मार्च में ही अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का विलय राष्ट्रीय जनता दल में कर दिया था।