3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने पर्यावरण दिवस पर दिया ये संदेश, शिवपाल यादव ने भी कहा ये

वे अपने बच्चों अदिति और अर्जुन के साथ पुराने लखनऊ स्थित घंटाघर पहुंचे, जहां कुछ देर रुकने के बाद वे साइकिल से ही सपा मुख्यालय की ओर निकल पड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 5 Jun 2018, 5:24 PM IST

Shivpal Akhilesh

Shivpal Akhilesh

लखनऊ. आजकल साइकिल की सवारी कर रहे समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को एक संदश दिया है। अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण की रक्षा करने की अपील की है और सभी से एक-एक पेड़ लगाने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि सरकारी आवास छोड़ने के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वीवीआईपी गेस्ट हाउस में शिफ्ट हो गए हैं। और इन दिनों वे रोजाना सुबह लखनऊ के पार्कों और सड़कों पर मार्निंग वाँक तो कभी-कभी साइकल चलाते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज मंगलवार सुबह वे अपने बच्चों अदिति और अर्जुन के साथ पुराने लखनऊ स्थित घंटाघर पहुंचे, जहां कुछ देर रुकने के बाद वे साइकिल से ही सपा मुख्यालय की ओर निकल पड़े। उनके साथ सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी था।

ये भी पढ़ें- सत्ता का किया इस्तेमाल और मिल गया इन्हें बड़ा पद, योगी सरकार के इस मंत्री की रही कृपा, बोले मैं तो निर्देशों का पालन कर रहा हूं..

साइकिल चलाते-चलते अखिलेश घंटाघर से बड़ा इमामबाड़ा , डालीगंज पुल और परिवर्तन चौक के साथ हजरतगंज होते हुए सपा मुख्यालय पहुंचे। वहीं सोशल मीडिया पर उन्होंने लोगों से पर्यावरण की रक्षा करने की अपील की।

अखिलेश यादव ने की ये अपील-

अखिलेश यादव ने आज सोशल मीडिया ट्विटर पर पर्यावरण दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा- आज पर्यावरण दिवस है, जो हमें अवसर देता है पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व और संकल्प को न केवल याद करने का बल्कि सक्रिय करने का भी। आइए पर्यावरण की रक्षा के लिए एक कदम बढ़ाएं, ज़मीन में नहीं तो गमलों में ही सही, लेकिन एक पेड़ ज़रूर लगाएं, और जो पहले लगाए थे, उनमें पानी दे आयें।

वहीं सपा नेता शिवपाल सिंह यादव व सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने भी विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई दी है।