6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल बढ़ाएंगे अखिलेश यादव की मुसीबत, कार्यकर्ताओं के साथ यहां होंगे इक्ट्ठा

शिवपाल सिंह यादव ने अपनी सक्रियता बढ़ाने के लिए लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट पर जनता और समर्थकों से मिलने का फैसला किया है
2 min read
Google source verification
shivpal singh yadav

शिवपाल बढ़ाएंगे अखिलेश यादव की मुसीबत, कार्यकर्ताओं के साथ यहां होंगे इक्ट्ठा

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में रहकर भी वनवास चल रहा है। वे पार्टी में रहकर भी किसी पद पर नहीं हैं। इसलिए अब शिवपाल सिंह यादव ने अपनी सक्रियता बढ़ाने के लिए लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट पर जनता और समर्थकों से मिलने का फैसला किया है।

भीड़ से मिलने का शिवपाल ने निकाला समाधान

शिवपाल सिंह यादव की यह कोशिश खुद पार्टी से अलग होने के बाद अपने जन समर्थकों से मिलने व उनसे जुड़े रहने की है। उनसे मिलने हर रोज भारी तादाद में विक्रमादित्य मार्ग पर लोग पहुंचते हैं लेकिन भीड़ के कारण न तो उन्हें ठीक से सुन पाते हैं और न ही उन्हें दूर करने की कोशिश कर पाते हैं। इस वजह से लोहिया पथ को अब शिवपाल यादव का नया ठिकाना बनाया गया है।

सुबह 8 बजे समर्थकों से मिलेंगे शिवपाल

लोहिया ट्रस्ट पर शिवपाल सिंह यादव सुबह 8 बजे अपने समर्थकों और जनता से मिलेंगे। लोहिया ट्रस्ट पर केवल बौधिक गतिविधियां ही हुई है। शिपवपाल यादव जब भी लखनऊ में मौजूद होंगे, तो सोहिया ट्रस्ट पर सुबह 8 बजे अपने समर्थकों से मिलेंगे। बता दें कि पिछले साल लोहिया ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी और अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने प्रो. राम गोपाल यादव को हटाकर शिवपाल सिंह यादव को इसका सचिव बनाया था। इसके अलावा ट्रस्ट से अखिलेश यादव के करीबियों को भी बाहर का रास्ता दिखा कर शिवपाल के करीबी दीपक मिश्र, राम नरेश यादव, राजेश यादव और राम सेवक यादव को शामिल किया गया था। इसके बाद माना जा रहा था कि मुलायम और शिवपाल का लोहिया ट्रस्ट पर पूरी तरह से कब्जा हो गया है।

ये भी पढ़ें:केरल में प्राकृतिक आपदाः अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ लिया ये बड़ा फैसला, ट्वीट कर कही ये बात

ये भी पढ़ें:बिजली उपकरण चोरी पर सीएम नाराज- कर्मचारियों और ठेकेदारों पर होगी एफआईआर

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग