17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी नेत्री को दी चेतावनी, हम 99 बार माफ करेंगे; 100वीं बार नहीं

सपा और भाजपा अभद्र टिप्पणियों को लेकर सियासी टकराव शुरू हो गया है। अब इस मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बड़ी चेतावनी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Priyanka Dagar

Jan 09, 2023

shivapl_yadav.jpg

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी नेत्री ऋचा राजपूत को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हम 99 बार ही माफ करेंगे 100 बार बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि महिला भाजपा नेत्री ऋचा राजपूत के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सपा ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता रिचा राजपूत ने सपा सांसद और पार्टी के चीफ अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सपा ने इस मामले में लखनऊ में केस भी दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी विधायक प्रदीप चौधरी पहुंचे रैन बसेरा, पिलाई चाय

मनीष अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को सपा सोशल मीडिया सेल के संचालक मनीष अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मनीष को जेल भेज दिया। मनीष के खिलाफ लखनऊ हजरतगंज थाने में महिला पर अभद्र टिप्पणी का आरोप था। मनीष अग्रवाल के गिरफ्तारी की खबर जैसे ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिला। वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस मुख्लाय पहुंच गए।

2 घंटे तक पुलिस मुख्यालय में बैठे रहे अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय में करीब 2 घंटों तक रहे। इस दौरान उन्हें चाय ऑफर हुई तो उन्होंने पीने से मना कर दिया। उन्होंने पुलिस से कहा कि हम आपकी चाय नहीं पीएंगे, हम अपनी चाय पीएंगे या तो बाहर से मंगवाएंगे।

हमें आप लोगों पर भरोसा नहीं है। बता नहीं आप लोग चाय मं जहर मिला दिए हो। इसके बाद अखिलेश यादव वहां से निकलकर सीधे जेल रवाना हो गए। हालांकि अखिलेश मनीष अग्रवाल से मिल नहीं पाए।

यह भी पढ़ें: 8वीं के छात्र ने 6वीं की छात्रा की मांग में भरा सिंदूर, चाकू की नोंक पर बोला- तुम मेरी हो |