24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाचा-भतीजे भले ही एक हो जाएं पर सत्ता नहीं मिलेगी : सिद्धार्थनाथ सिंह

- यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव होंगे। सत्ता पक्ष व विपक्ष सभी पार्टियां अपनी जीत के लिए रणनीति बना रहीं हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष लगातार मचल रहे हैं। वह सपा के साथ गठबंधन के लिए रोजाना नए नए बयान जारी कर रहे हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह को आइना दिखाया।

less than 1 minute read
Google source verification
Siddharth nath Singh

Siddharth nath Singh

लखनऊ. अखिलेश अगर साथ ले लें, तो सपा सरकार बननी तय है। शिवपाल सिंह यादव के इस दावे पर पर तंज कसते हुए यूपी सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहाकि, शिवपाल सिंह मुगालते में हैं। प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव 2017 में चाचा भतीजे की इस जोड़ी को नकार दिया है। अब दोनों भले ही एक हो जाएं 2022 के चुनाव में भी जनता उन्हें सत्ता से दूर ही रखेगी, क्योंकि प्रदेश फिर जंगल राज्य बने ये जनता अब यह नहीं चाहती।

स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी के नारे पर कटाक्ष, घर पर लड़का है पर लड़ नहीं सकता

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बयान पर सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह अपने भतीजे अखिलेश यादव को लेकर भावनाओं के भंवर में फंसते दिखते हैं। अखिलेश उनका सम्मान नहीं करते, प्रदेश की जनता यह जान चुकी है।

Uttar Pradesh Assembly elections 2022 कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि, रही बात अखिलेश यादव की तो जनता उनकी सरकार के कुशासन को भूली नहीं है। अखिलेश सरकार के जंगलराज के चलते बड़े उद्योगपति राज्य में निवेश करने के बचते थे। बेरोजगारी चरम पर थी। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं में प्रदेश देश में सबसे आगे था। भ्रष्टाचार चरम पर था, मंत्री भी इसमें लिप्त थे।