23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मृति ईरानी ने पूरा किया अपना वादा, ‘इसरो’ के लिए रवाना हुई अमेठी की नीतू मौर्या

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी की बेटी से किया अपना एक वादा पूरा किया है। बहुत जल्द अमेठी की नीतू हो गया इसरो के लिए उड़ान भरेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
smriti.jpg

File Photo of Smriti Irani

केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी की बेटी से किए अपने वादे को पूरा किया है। अमेठी की नीतू मौर्य बृहस्पतिवार को इसरो के लिए रवाना हो गई। रवाना होने से पहले उसके घर पर पूजा रखी गई और ढोल नगाड़े के साथ उसे इसरो के लिए भेजा गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी गांव के अन्य लोग मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने तिलक लगाकर उसे इसरो के लिए रवाना किया। बता दें कि 10 मई को जिले के एक स्कूल की छात्रा ने स्मृति ईरानी से इसरो जाने की इच्छा जाहिर की थी। तब स्मृति ईरानी ने उसे इसरो भेजने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि यह अमेठी के लिए गर्व की बात होगी कि यहां की एक छात्रा वैज्ञानिक बनना चाहती है और इसरो जाना चाहती है। आज वह वादा पूरा हो गया।

11 जून को स्मृति ईरानी रहेंगी मौजूद

भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि 10 मई को स्मृति ने जिले की छात्रा नीतू मौर्य से इसरो भेजने का वादा किया था। आज स्मृति ईरानी के निर्देश पर वह नीतू मौर्य को लखनऊ हवाई अड्डे पर छोड़ने जा रहे हैं। 11 जून को नीतू के इसरो भ्रमण के दौरान स्मृति ईरानी खुद मौजूद रहेंगी।

यह भी पढ़ें - राष्ट्रपति चुनाव: 2 बड़े नेताओं पर सबकी निगाहें, PM मोदी, अमित शाह भी दिखा रहें नरमी, नाम फ़ाइनल..

अमेठी में हो विकास

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का लक्ष्य है कि अमेठी में चौतरफा विकास हो। यहां के छात्र और छात्राएं अच्छी शिक्षा पाएं और आगे बढ़ें।