22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Grahan 2022 Time : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें यूपी में कब से दिखेगा

Surya Grahan 2022 Timing in up : उत्तर प्रदेश में साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण दोपहर करीब 4.36 बजे शुरू होगा और शाम 6.26 बजे तक रहेगा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Oct 25, 2022

solar-eclipse-2022-surya-grahan-timings-in-up.jpg

Surya Grahan 2022 Timing : साल 2022 का आज आख‍िरी सूर्य ग्रहण पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में सूर्य ग्रहण दोपहर करीब 4.36 बजे शुरू होगा और शाम 6.26 बजे तक रहेगा। इससे पहले सुबह 4 बजे से सूतक काल लग चुका है। सूतक काल में सभी मठ-मंदिरों के कपाट बंद किए जा चुके हैं। अब सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद देवी-देवताओं की प्रतिमाओं स्नान करवाकर पूजन किया जाएगा।

पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि सूर्य ग्रहण का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। सूर्य ग्रहण को हिंदू धर्म में शुभ नहीं मानते हैं। इसलिए ग्रहण काल में भगवान की आराधना करनी चाहिए। सूर्य ग्रहण की घटना अमावस्या के दिन घटित होती है। ग्रहण के बाद ही पूजा-पाठ के साथ शुभ कार्य किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद आज पड़ने वाला सूर्य ग्रहण साल 2022 का आखिरी है।

यह भी पढ़े - सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू मंदिरों के बंद हुए कपाट, वर्षों बाद अदभुद संयोग

सूर्य ग्रहण का आंशिक असर

यूपी में सूर्य ग्रहण का असर दोपहर 4.36 बजे से शाम 6.26 बजे तक रहेगा। हालांकि सूर्यास्त का समय शाम 5.29 बजे है। इसलिए सूर्य ग्रहण का आंशिक असर दिखेगा। इस दौरान सूर्य का 36.93 फीसदी हिस्सा चंद्रमा की छाया से ढक जाएगा। सूर्य ग्रहण की अवधि करीब 53 मिनट होगी। 5.26 बजे ग्रहण अधिकतम अवस्था में होगा। सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से न देखें। सूर्य ग्रहण टेलीस्कोप या दूरबीन की सहायता से देख सकते हैं।

यह भी पढ़े -दिवाली पर प्रतिबंध के बावजूद जमकर आतिशबाजी से खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI

प्रमुख शहरों में सूर्य ग्रहण का समय

- लखनऊ- दोपहर 4.36 बजे से शाम 5.29 बजे तक 53 मिनट

- प्रयागराज- दोपहर 4.40 बजे से शाम 5.27 बजे तक 47 मिनट

- गोरखपुर- दोपहर 4.38 बजे से शाम 5.29 बजे तक 51 मिनट

- वाराणसी- दोपहर 4.42 बजे से शाम 5.22 बजे तक 40 मिनट