20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा का फर्जी पीडीए उपचुनाव में धराशायी, सत्ताइस छोड़िए, सैंतालीस तक इंतजार कीजिए: केशव प्रसाद मौर्य 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश में उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की। इस शानदार जीत पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खुशी जाहिर करते हुए कहा जनता ने सपा को सिरे से नकार दिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prateek Pandey

Nov 24, 2024

Keshav Prasad Maurya Latest Tweet

प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में सात पर एनडीए ने जीत दर्ज की। इसमें से छह पर भारतीय जनता पार्टी और एक सीट पर एनडीए गठबंधन (रालोद) ने जीत हासिल की। वहीं दो सीट पर सपा ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा की इस बड़ी जीत पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।

सपा का फर्जी पीडीए उपचुनाव में धराशायी: केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सपा का फर्जी पीडीए (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) उपचुनाव में धराशायी हो गई है। 9 सीटों का दावा करने वाले अब गिनती नहीं बता पा रहे। लोकसभा 2019 में बसपा और 2024 में कांग्रेस से गठबंधन कर पिछड़ों और दलितों को गुमराह किया लेकिन जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया है। करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ भी ढहेंगे और भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा। 2027 में 2017 दोहरायेंगे और फिर एक बार 300 पार के लक्ष्य के साथ नई इबारत लिखेंगे। एक हैं तो सेफ हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सेफ है और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सत्ताइस छोड़िए, सैंतालीस तक इंतजार कीजिए। अखिलेश यादव फिर भी सपा के सत्ता में आने की उम्मीद नहीं दिख रही।"

यह भी पढ़ें: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री योगी ने किए पांच दिन में 15 चुनावी कार्यक्रम 

उत्तर प्रदेश की कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, कटेहरी, मझवां, कुंदरकी और मीरापुर सीट पर जीत का परचम लहराया है। भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के हिस्से की कुंदरकी और कटेहरी सीट भी जीत ली। इन दोनों सीटों पर नया इतिहास लिखा गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी और रालोद प्रत्याशी के पक्ष में पांच दिन में 15 चुनावी कार्यक्रम किए।

2022 विधानसभा चुनाव में कुंदरकी में समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर भी विधायक के सांसद चुने जाने के कारण यहां उपचुनाव हुआ। इस सीट पर भी काफी समय से समाजवादी पार्टी का कब्जा था, लेकिन 2024 में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह सीट भाजपा के खाते में गई। योगी के आह्वान पर जनता ने यहां से सपा को चारों खाने चित कर दिया। यहां के भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ठाकुर ने सपा के मो. रिजवान को काफी बड़े अंतर से पराजित किया।