
Samajwadi Party (SP) Manifesto 2024: सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मेनिफेस्टो में अधिकारों की बात की है। अखिलेश यादव ने इसका नाम ‘जनता का मांग पत्र, हमारा अधिकार’ दिया है। इसमें 2025 में जातीय जनगणना, 2029 तक सबको न्याय देने का वादा किया गया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मुताबिक, "किसानों का कर्ज माफ किए जाएंगे। 2029 तक गरीबों का पूर्ण उन्मूलन किया जाएगा। निजी क्षेत्र में सभी वर्गों की भागीदारी देंगे। सभी फसलों की एमएसपी देंगे। अखिलेश यादव ने कहा, "महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और मुफ्त शिक्षा दिया जाएगा।" उन्होंने जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करने का वादा किया है। साथ ही कर्मचारियों से पुरानी पेंशन स्कीम भी बहाल करने के लिए वादा किया है।
महिलाओं के लिए जीरो टॉलरेंस
ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेंगे
2025 तक जाति आधारित जनगणना
2025 तक SC/ST और OBC के सभी सरकारी रिक्त पद भरेंगे
निजी क्षेत्र में समाज के सभी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे
2029 तक भूख से मुक्ति
2029 तक गरीबी का पूर्ण उन्मूलन
किसानोंके लिए MSP की गणना स्वामीनाथन फॉर्मूले पर
कानूनी गारंटी के रूप में सभी किसानों को MSP
भूमिहीन किसानों समेत सभी कृषि/किसान ऋण 2024 में माफ़ किए जाएंगे
किसानों की सिंचाई मुफ्त की जाएगी
भूमिहीन/किरायेदार किसानों समेत सभी छोटे और सीमांत किसानों को प्रति महीने 5000 रुपए पेंशन
सभी कृषि प्रधान राज्यों में 10 किलोमीटर पर एक मंडी की स्थापना
यूपी के गन्ना किसानों को समय पर भुगतान के लिए 10000 करोड़ रुपए के रोलिंग फण्ड की स्थापना
मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपए की जाएगी और काम के दिन 150 किए जाएंगे
मनरेगा की तर्ज पर श्री रोजगार गारंटी अधिनियम 2024
सभी रिक्त पड़ी सरकारी नौकरियों को तत्काल भरा जाएगा
सभी के लिए राष्ट्रिय रोजगार नीति और मिशन रोजगार स्थापित किया जाएगा
युवाओंके लिए लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू होगी
पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर पूर्ण रोक
मुफ्त राशन में गेंहू की जगह आटा
राशनकार्ड धारकोंको 500 रुपए का डाटा मुफ्त
पुलिस सहित सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को पार्टी माह 3000 रुपए पेंशन
Published on:
10 Apr 2024 04:16 pm
