
प्रतिकात्मक तस्वीर
सपा मीडिया सेल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये ट्वीट किया गया था। इसके खिलाफ संघ के स्वयंसेवक वकील प्रमोद कुमार पांडे की ने दर्ज की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वकील बोले- आपत्तिजनक था ट्वीट, गिरफ्तारी की मांग
वकील प्रमाद कुमार ने बताया "जो ट्वीट किया गया था उसमें भाषा अच्छी नहीं लिखी थी। संघ में खेलों के नाम पर बच्चों से 377 समलैंगिकता कराने का जिक्र इसमें है। इसमें कुछ नेता शामिल होंगे और मैं उनकी गिरफ्तारी चाहता हूं। उसमें "बच्चों के साथ व्यवहार को लेकर" कई आपत्तिजनक बातें लिखी थी, इस ट्वीट से उनपर मानसिक तौर पर असर हुआ है।
पहले भी किए गए है ऐसे ट्वीट: प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार का कहना है कि संघ से करोड़ों स्वयंसेवक जुड़े हैं। यह ट्वीट उनको समाज में गलत दिखाने के लिए और सांप्रदायिक चीजों को बिगाड़ने के लिए किया गया हैं। इससे पहले भी इसी खाते से आपत्तिजनक ट्वीट किए जाते रहे हैं। शिकायत में इस ट्विटर खाते को बंद करवाने के लिए मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगया है कि हमें हमेशा से बदनाम करने के लिए ऐसा होता आया है ।
Published on:
02 Dec 2022 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
