
गोमती की स्वच्छता पर विशेष होंगे काम
समाजवादी पार्टी की लखनऊ नगर निगम के लिये महापौर पद की प्रत्याशी पूर्व पत्रकार और समाजसेवी वंदना मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के के साथ आज लखनऊ नगर निगम में सपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया।
लखनऊ नगर निगम महिलाओं के लिए सुरक्षित
सपा नेत्री वंदना मिश्रा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सहित जिले और महानगर के नेतृत्व का धन्यवाद जताया और कहा कि इस महापौर के चुनाव में उनका लक्ष्य लखनऊ नगर निगम को कैसे महिलाओं और छात्राओं के लिए अधिक सुरक्षित बनाया जाए इस पर उनका पूरा जोर रहेगा।
नागरिकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान
वंदना मिश्रा ने कहा कि पिछले 20 सालों में नवाबो का शहर बेहिसाब बढ़ा है। पर उस अनुपात में नागरिक सुविधाएं नही बढ़ी हैं। इस समस्या के निवारण के लिए वो आईआईटी सहित इस क्षेत्र से संबंधित अन्य प्रोफेशनल्स से शहर का एक विस्तृत वैज्ञानिक सर्वे कराकर, उनके निवारण के लिए एक ब्लू प्रिंट बनवा कर शहर को नागरिक सुविधाओं में देश मे अग्रणी बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है।
गोमती की स्वच्छता पर विशेष होंगे काम
इसके अलावा गोमती को कैसे स्वच्छ बनाया जाए, ड्रेनेज को और कैसे वैज्ञानिक तरीके से जोड़ते हुए और उसके निकासी वाले पानी का शोधन करके गोमती में डाला जाए ताकि गोमती को उसके पुराने स्वरूप में लौटाया जा सके। लखनऊ नगर निगम को हरियाली युक्त करना, साफसफाई सहित कूड़ा प्रबंधन को और मजबूत करना, मानसून पूर्व नालों की सफाई और नालों को अतिक्रमण मुक्त करना, नालों की सिल्ट निकासी नियमित करवाना उनकी प्राथमिकताओं में से एक होगा। ताकि शहर को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े।
Published on:
16 Apr 2023 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
