9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mamata Banerjee Egg Attack: अंडे फेंकने की घटना पर एस टी हसन ने कहा, ऐसा आजाद भारत में पहले नहीं देखा

Mamata Banerjee Slap Controversy ST Hasan :पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली पर हुए हालिया हमले को लेकर सियासत गरमा गई है। इस घटना पर समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. एस.टी. हसन ने प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Manoj Vashisth

Jul 09, 2026

ST Hasan Criticises Attack on Mamata Banerjee

ST Hasan Criticises Attack on Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की राजनीतिक हिंसा पर एस टी हसन ने जताई चिंता, सभ्यता और लोकतंत्र पर उठाए सवाल

ST Hasan On Mamata Banerjee Rally Egg Attack: डॉ. एस.टी. हसन ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए अपना भारी आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो हो रहा है, क्या ऐसा आजाद हिंदुस्तान में कभी हुआ था आज तक? अंडे फेंके जा रहे हैं, मारपीट कर रहे है, घर जला रहे हैं और तोड़फोड़ की जा रही है। पहले दिन से ही इनका चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। पश्चिम बंगाल का इतना बड़ा नेता, जो पंद्रह साल तक मुख्यमंत्री रही हो, उसके ऊपर अंडे फिकवा रहे हो क्या सारी सभ्यता खत्म हो गई? क्या सारी तहजीबे खत्म हो गईं हैं?"

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में बुधवार को तृणमूल युवा कांग्रेस ने कोलकाता में एक पैदल मार्च का आयोजन किया था, जिसका नेतृत्व स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही थीं। आरोप है कि दक्षिण कोलकाता के बालीगंज फाड़ी से हाजरा मोड़ की ओर जैसे ही यह रैली आगे बढ़ी, भाजपा समर्थकों ने विरोध जताते हुए चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए।

आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने ममता बनर्जी को निशाना बनाकर अंडे फेंके, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। भाजपा व तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस झड़प और लाठीचार्ज में दोनों ओर के कई कार्यकर्ता घायल हुए बताए जा रहे हैं।

इसी उथल-पुथल के बीच खुद ममता बनर्जी भी संयम खो बैठीं और उन्होंने अपनी ही पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को थप्पड़ जड़ दिया, जिसकी चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में जोरों पर है। डॉ. एस.टी. हसन के इस बयान के बाद अब इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला

रैली के दौरान हुए भारी हंगामे और हिंसक झड़प के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और स्थानीय पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई और वह मूकदर्शक बनी रही।

हाईकोर्ट की अनुमति के बावजूद हुआ हमला

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस विरोध मार्च के लिए बकायदा अनुमति ली गई थी और तृणमूल कार्यकर्ता अत्यंत शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे थे। इसके बावजूद, भाजपा समर्थकों ने जानबूझकर रैली को निशाना बनाया और कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।