5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन जिलों की पंचायत चुनाव की तारीख बदली, कानपुर में इंटरनेशनल वन डे बनी वजह

ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच 11 अक्टूबर को वन डे क्रिकेट मैच होना है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

up online

Sep 30, 2015

Gram Panchayat elections

Gram Panchayat elections

लखनऊ. 11 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वन डे मैच होना है। इस वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव और फतेहपुर के लिए पंचायत चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। अब यहां 13 अक्टूबर को होने वाला चुनाव 15 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को होने वाला चुनाव 18 अक्टूबर को होगा।

बताते चलें कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच 11 अक्टूबर को वन डे क्रिकेट मैच होना है। इस वजह से बीते सोमवार को राज्य चुनाव आयोग ने सभी अफसरों को लखनऊ बुलाकर मीटिंग ली थी। इसके बाद आज यानि बुधवार को यह फैसला लिया गया।