13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैवान बनीं सौतेली मां, 6 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया खौलता तेल, चिमटे से…

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मां ने हैवानियत सारी हदें पार कर दी। एक महिला होकर अपनी गोद ली बेटी का प्राइवेट पार्ट को जला दिया।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Snigdha Singh

•

Jul 14, 2022

 Stepmother pouring boiling oil on the private part of a 6-year-old girl

Stepmother pouring boiling oil on the private part of a 6-year-old girl

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक सौतेली मां का ऐसा कहर देखने को मिला कि सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। एक 6 साल मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। महिला ने मासूम के प्राइवेट पार्ट पर खौलता तेल डाल कर उसे प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद उसे गर्म चिमटे से भी जलाया। मासूम इस दर्द को किसी बता भी नहीं पा रही थी। अंत में जब पिता को पता चला तो परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई।

दरअसल, मामला लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के न्यू हैदरगंज इलाके का है। यहां एक सौतेली माँ ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को बुरी तरह से पीटा बाद में उसके के प्राइवेट पार्ट जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हैवान महिला बच्ची को करहाता छोड़ मौके से फरार हो गई।

यह भी पढ़े - प्राइमरी के शिक्षक ने वार्ड ब्वॉय के कनपटी में लगा दी पिस्टल, खुली पोल तो निकला...

दर्द को किसी बयां नहीं कर पा रही थी मासूम

पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची का पिता अजय कुमार खस्ता का ठेला लगाता है। अजय ने 7 फरवरी 2002 को बच्चे न होने पर एक बच्ची को गोद लिया था। अजय कुमार ने बताया कि अचानक उनकी पत्नी पूनम ठाकुर मायके चली गई। पूछताछ में पता चला कि वह मेरी बेटी को पंसद नहीं करती थी। जब वह घर पर नहीं थे तब उसकी पत्नी ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। पीड़ित बच्ची ने अपने पिता को इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया था। 13 जुलाई को जब बेटी को कराहता हुआ देखा तो पिता को इसके बारे में जानकारी हुई। पिता ने पत्नी के खिलाफ शिकायत की।

पिता ने दर्ज कराई FIR
इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षण ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक, अजय कुमार ने देर रात 11 बजे तहरीर दी। जिसमें दूसरी पत्नी पूनम पर बेटी को पीटने और प्राइवेट पार्ट को जलाने का आरोप लगाया है। बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद महिला के खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े - बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे: ड्राइवर को झपकी आए तो जगा देगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, पीएम करेंगे लोकापर्ण

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग